नवीनतम

Kieron Pollard Retirement: 13 साल रहे मुंबई इंडियंस के साथ, रिटायरमेंट के बाद टीम ने दी पोलार्ड को नई जिम्मेदारी

आईपीएल मे अपनी तूफानी बल्लेबाज से धमाल मचाने वाले कायरन पोलार्ड ने IPL से संन्यास की घोषाणा कर दी है. पोलार्ड आईपीएल में अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे. उन्हें टीम ने अब नई जिम्मेदारी सौंप दी है.

इंडियन प्रीमीयर लीग का क्रेज क्रिकेट फैंस के सर चढ़कर कर बोलता है. लेकिन इस बार आईपीएल के 16वें सीजन में फैंस अपने कुछ फेवरेट खिलाड़ियो को मिस करने वाले हैं. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के धाकर ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड का नाम भी शामिल हो गया है.  टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक कारयन पोलार्ड ने आज आईपीएल से रिटार्यमेंट का ऐलान कर दिया है. वो अब मुंबई इंडियंस के लिए नई भूमिका में नजर आएंगे.

13 साल खेले मुंबई इंडियंस के साथ

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इसके 3 साल बाद कैरिबियाई टीम के खिलाड़ी कायरन पोलार्ड मुकेश अंंबानी की मालिकाना टीम मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे. वो आईपीएल के 13 सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने साल  2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती.

संन्यास के बाद जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘यह फैसला करना आसान नहीं था क्योंकि मैं कुछ और सालों तक खेलना चाहता था, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ चर्चा के बाद मैंने अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है. मैं समझता हूं कि इस अविश्वसनीय फ्रेंचाइजी को बदलाव की जरूरत है और अगर मैं अब एमआई के लिए नहीं खेलता हूं तो मैं खुद को एमआई के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख सकता, ‘वन्स एन एमआई ऑलवेज ए एमआई’.

कोच की भूमिका में आएंगे नजर

आईपीएल के लैजेंड खिलाड़ियों में शामिल पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में 189 मैच खेले . इन मैचों में उन्होंने 28.67 की औसत के साथ 3412 रन बनाए हैं. उन्होंने इन पारियों में 16 शानदार अर्धशतक भी जमाए. बल्लेबाजी के साथ-साथ कारयन पोलार्ड ने गेंदबाजी में भी अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे. उन्होंने  आईपीएल में 69 विकेट अपने नाम किए. पोलार्ड ने कई मौकों पर बल्ले और गेंद से मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई. आईपीएल से संन्यास के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

7 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

11 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

14 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

43 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

49 minutes ago