नवीनतम

Bigg Boss: बिग बॉस से बाहर होने पर फूटा गोैरी नागौरी का गुस्सा, जानिए हरियाणवी डांसर ने एविक्शन पर क्या कहा

Gori Nagori Unfair Eviction: हरियाण की मशहूर डांसर गौरी नगोरी के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. दर्शकों को बिग बॉस 16 से गौरी का एविक्शन गलत लग रहा है.

टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 16 भी काफी चर्चा में हैं. इस बार शो के नियमों में बदलाव किया गया है जिसके चलते अब तक कई कंटेस्टेंट एविक्ट हो गए हैं. हाल ही में कंटेस्टेंट गोैरी नागौरी को घर से बाहर कर दिया गया. अब गौरी ने अपने एविक्शन पर चुप्पी तोड़ी है, हरियाणवी डांसर ने शो से बाहर निकाले जाने को गलत (Unfair) बताया है.

गौरी ने बताया एविक्शन को अनफेयर

सोशल मीडिया पर भी गौरी के सपोर्ट में फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. ज्यादातर दर्शकों का मानना है कि गौरी नगौरी का एविक्शन अफेयर था, उनके साथ गलत हुआ है. इधर हरियाणवी डांसर ने एक इंटरव्यू में शो से बाहर किए जाने पर अपनी राय दी है.

हालांकि गौरी ने यह कहा कि उन्हें बिग बॉस हाउस से बाहर जाने की खुजली हो रही थी, वह खुद भी शो छोड़ना चाह रही थीं.  पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हरियाणवी डांसर गौरी नगोरी ने अपने एविक्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि, टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकरी खान और अंकित गुप्ता को उनसे पहले निकाला जाना चाहिए था क्योंकि दोनों ही हाउस में कहीं नजर नहीं आते हैं.

ये कंटेस्टेंट मुझसे पहले जाने चाहिए थे

गौरी ने बताया कि “मुझे लगता है कि सुम्बुल तौकीर खान को मुझसे पहले जाना चाहिए था क्योंकि वह बिग बॉस 16 के घर के अंदर कुछ नहीं करती हैं, और भी कई लोग हैं जो घर में नहीं दिख रहे हैं, अंकित गुप्ता अभी दिखाई देने लगे हैं, वह भी जा सकते थे. हरियाणवी डांसर ने कहा, मुझसे पहले इन लोगों को बेदखल किया जाना चाहिए था”.

गौरी के एविक्शन पर यूजर्स उठा रहे सवाल

इससे पहले गौरी ने साजिद खान के साथ अपने झगड़े के बारे में बात की थी. गौरी ने कहा, मैंने हमेशा साजिद सर का सम्मान किया है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स गौरी के एविक्शन पर सवाल उठाते नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “सुम्बुल को निकालना चाहिए था. हम आपको गोैरी नागौरी मिस करते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गोैरी स्टेन, सुम्बुल, साजिद से ज्यादा डिजर्व करती हैं’. एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “मिस यू गौरी निकलना वैसे सुम्बुल को चाहिए था”.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

4 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

16 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

34 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

42 minutes ago