नवीनतम

Maharashtra: ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 8 करोड़ के नकली नोट बरामद

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे ठाणे शहर में क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 हजार के नकली नोटों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है. जिसकी कीमत तकरीबन 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने नकली नोट छापने वाली एक गैंग का भंडाफोड़ भी किया है. जिसमें पुलिस ने मौके 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि कई अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

बता दें कि इन इन नोटों को बाजार में उतारने की तैयारी चल रही थी. लेकिन उससे पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई. ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 52 वर्षीय राम शर्मा और 55 वर्षीय राजेंद्र राउत के रूप में की है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी पालघर के रहने वाले हैं, और नकली नोटों को बाजार तक पहुंचाने का काम कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी भारी मात्रा में नकली नोट कहां से मिली और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाना था और इसमें कितने लोग शामिल है.

जाली नोटों की डिटेल जानने की कोशिश

पुलिस अभी ये जानने की कोशिश में लगी हुई है कि ये दोनों आरोपी किसी संगठित आपराधिक ग्रुप से जुड़े तो नहीं हैं. इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके तार इंटरनैशनल रैकेट से तो जुड़े हुए नहीं है. वहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है कि छापे गए नकली नोटों में से कितने नोट बाजार में उतार दिए गए है.

क्या चला पता ?

क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़े गए लोगों से पता लगाया कि ये लोग दिखावे के लिए कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में काम करते है, लेकिन अंदर ही अंदर जाली नोटों को चलाने का धंधा कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

15 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

16 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

26 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago