Categories: नवीनतम

सांसदों का भविष्य तय करेगा मिशन 2022!

मिशन 2022 में भाजपा की चूक कई मौजूदा सांसदों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. ख़ास तौर पर सांसदों को ऐसे उम्मीदवारों की हार बहुत भारी पड सकती है, जिन्हें उम्मीदवार बनवाने के लिए उन्होंने पूरा जोर लगा दिया था. सूत्रों की मानें तो भाजपा के संगठन महामंत्री दिल्ली के कई सांसदों की वकालत से नाखुश हैं. क्योंकि सर्वे रिपोर्ट में ऐसे ज्यादातर नेताओं की रिपोर्ट नकारात्मक मैली है. दीगर है कि उम्मीदवार तय करने के लिए हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक में कई सांसद पार्टी पदाधिकारियों से भी भिड़ गए थे.

भाजपा की प्रतिष्ठा है मिशन 2022

गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा 1998 से ही दिल्ली फ़तेह करने का सपना देख रही है. लेकिन पार्टी नेताओं की गुटबाजी और उम्मीदवार चयन में लगने वाले आरोप उसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा साबित हो रहे हैं. हालांकि विभाजित दिल्ली नगर निगम में लगातार दो बार मिली जीत भाजपा के लिए सुखद अनुभव रही है. 2017 में मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी ने 2012 के मुकाबले 46 सीटें ज्यादा जीती थी. मगर इस बार कांग्रेस की बेहद कमजोर स्थिति और अरविन्द केजरीवाल से मिल रही सीधी चुनौती के कारण निगम में हैट्रिक की ख्वाब कांटे की टक्कर में फंस गया है. दीगर है कि दिल्ली के स्थानीय चुनाव में सीधी लड़ाई के दौरान भाजपा जीत की स्थिति में नजर नहीं आती है.

टिकट वितरण पर सवाल

भले ही भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार तीसरी बार निगम में जीत के लिए दिन-रात एक किए हुए है, लेकिन दिल्ली भाजपा उसकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है. चाहे वह घोषणा के बाद निगम उम्मीदवार बदलने का मामला हो या अंतिम समय सिम्बल बांटने में हुई देरी या फिर 18 उम्मीदवारों के चयन में हुई माथापच्ची. इतना ही नहीं अंदरूनी झगडे के कारण पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को घोषित किए गए छह में तीन जिलाध्यक्षों तक को महज 24 घंटे के भीतर बदलना पड गया था.

सांसदों ने बनाया दबाव !

पार्टी सूत्रों का कहना है कि निगम चुनाव में अपने खास लोगों को टिकट दिलाने के लिए कई सांसदों ने संगठन पर अनुचित दबाव बनाने में भी कसर नहीं छोड़ी. एक सांसद ने तो भरी बैठक में एक पार्टी पदाधिकारी को गाली तक दे दी. इसके अलावा एक अन्य संसद ने एक अन्य नेता को धमकाने की कोशिश की तो एक ने अपने जिलाध्यक्षों पर पैसे लेकर टिकटों की सिफारिश करने का आरोप ही जड़ दिया. खास बात है कि जिन चहेतों को उम्मीदवार बनाने के लिए दबाव बनाया गया, पार्टी को उनकी फिल्ड रिपोर्ट नकारात्मक मिली है.

सिफारिशी टिकटों का होगा आंकलन

दरअसल निगम चुनाव में कई दर्जन ऐसे नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है जिनकी पैरवी पार्टी सांसदों और विधायकों के अलावा पदाधिकारियों ने की थी. सूत्रों का कहना है कि ऐसे तमाम उम्मीदवारों के चुनाव परिणाम, सिफारिशी नेताओं के संगठन में भविष्य का भी आंकलन करेंगे. ऐसे नेताओं की हार-जीत उनकी पैरवी करने वाले नेताओं के कद को कम या ज्यादा करने में भी निर्णायक हो सकती है.

केंद्रीय स्तर पर नाराजगी

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार कई सांसदों के अनुचित दबाव से केंद्रीय नेता खुश नहीं हैं. संगठन के पास मौजूद संभावित उम्मीदवारों की सर्वे रिपोर्ट में बहुत से ऐसे नेताओं का नाम ही मौजूद नहीं था, जिन्हें मैदान में उतारा गया है. ऐसे में “आप” से मिल रही नजदीकी चुनौती के बीच हैट्रिक का ख्वाब देख रही भाजपा के एक बड़े नेता नाखुश हैं. सूत्रों की मानें तो 07 दिसम्बर को पार्टी के सपनों पर पानी फिरता है तो 2024 में कई सांसदों की घर वापसी भी हो सकती है.

सुबोध जैन

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

7 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago