Samsung लेकर आया 50 MP वाला 5G फोन
Samsung Galaxy ने अपने नए सीरीज A23 5G को जापान में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन गैलेक्सी A23 से काफी अलग है जिसे अगस्त की शुरुआत में कुछ देश के बाजारों में लॉन्च किया गया था. नया गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप की बजाय 50 मेगापिक्सल के सिंगल सेंसर के साथ मौजूद है. यह ऑक्टा-कोर एसओसी द्वारा संचालित किया जाता है और इसमें 5.8 इंच का डिस्प्ले मिलता है.
Samsung Galaxy A23 5G में 4,000 एमएएच की बैटरी आती है और इसे तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. जापान में ये फोन केवल एक रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इस फोन में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाती है. सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी की कीमत जापान में जापानी येन 31,680 (लगभग 18,200 रुपये) तय की गई है.
नए सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी वेरिएंट एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 5.8 इंच का एचडी+ (720×1,560 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले मिलता है. वहीं, इसके पिछले वर्जन में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 6.6 इंच का इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया था. इसमें 2.2 जीएच का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4GB की रैम देती है. फोटो और वीडियो के लिए गैलेक्सी ए23 5जी के नए वेरिएंट के पिछले हिस्से में एफ/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर मौजूद है. सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में f/2.0 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. पहले लॉन्च किए गए मॉडल में एक क्वॉड रियर कैमरा सेटअप था जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल किया गया था.
ये भी पढ़ें– Poco C50 की एंट्री से सस्ते स्मार्टफोन की जंग होगी तेज! इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च
नया गैलेक्सी A23 5G की इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है. इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया गया है. ये वॉटर और डस्ट रजिस्टेंट है जिसके लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है. साथ ही ये 5जी और 4जी एलटीई को भी सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी दिया जा रहा है. ये फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है या नहीं इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें– OTT सब्सक्रिप्शन न होने से हैं परेशान? अब फ्री में देखिए एक से बढ़कर एक धांसू वेब सीरीज, जानें कैसे
Samsung Galaxy A23 5G फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. संभव है कि इसे विशिष्ठ रूप से केवल जापान के लिए ही लॉन्च किया गया है.
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…
Diwali 2026 Puja Diya Rules: 8 नवंबर को मनाए जाने वाले दीपोत्सव पर लक्ष्मी पूजन…