Categories: नवीनतम

Delhi Airport 150 गंतव्यों को जोड़ने वाला देश का पहला हवाई अड्डा बना

दिल्ली एयरपोर्ट 150 गंतव्यों को जोड़ने वाला भारत का पहला एयरपोर्ट बन गया है. इसी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट ने वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. हाल ही में थाई एयरएशिया एक्स ने दिल्ली और बैंकॉक-डॉन मुआंग (डीएमके) के बीच सीधी उड़ानों का उद्घाटन किया.

एयरबस ए330 विमान द्वारा संचालित यह मार्ग शुरू में सप्ताह में दो बार चलेगा. जनवरी 2025 के मध्य तक इसकी फ्रीक्वेंसी को हफ्ते में चार बार बढ़ाने की योजना है.

अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण

इस उपलब्धि पर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के CEO विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा, ‘150 गंतव्यों को जोड़ने का यह मील का पत्थर वैश्विक संपर्क बढ़ाने और विश्व स्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. हमें भारत को विमानन के एक नए युग में ले जाने पर गर्व है और हम दुनिया भर के यात्रियों के लिए पसंदीदा केंद्र बनने के लिए समर्पित हैं.’

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ग्लोबल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए अपने निरंतर प्रयासों पर जोर दिया. पिछले कुछ वर्षों में एयरपोर्ट ने 20 से ज्यादा एक्सक्लूसिव इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को शामिल किया है.


ये भी पढ़ें: तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचा थोक मूल्य सूचकांक, जानें किन खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई गिरावट


एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी से अधिक

इनमें नोम पेन्ह, बाली डेनपसार, कैलगरी, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर, वाशिंगटन डलेस, शिकागो ओ’हारे और टोक्यो हनेडा शामिल हैं. एयरपोर्ट की ओर से यह सुविधा महाद्वीपों की यात्रा करने वालों के लिए यात्रा विकल्पों को बढ़ाने से जुड़ी है.

इसके अलावा, हाल ही में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में बीते 10 वर्षों में चालू एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है. 2014 में 74 एयरपोर्ट से उड़ानें संचालित होती थीं जबकि 2024 में देश के 158 एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं.

613 मार्गों पर हवाई सेवाएं

इसी के साथ उड़ान योजना के तहत 613 मार्गों पर सफलतापूर्वक हवाई सेवाएं शुरू की गई हैं. 87 एयरपोर्ट को जोड़ा गया है और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया गया है. केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी थी कि संपर्क रहित और निर्बाध यात्रा संभव हो रही है. 24 हवाई अड्डों पर चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी (एफआरटी) लागू की गई है. इसके साथ ही भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बनकर उभरा है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

20 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

36 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago