अब्बास अंसारी को ED की 7 दिन की रिमांड
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है. मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार गिए अब्बास को एमपी/एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. एमपी-एमएलए की कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अब्बास अंसारी को 7 दिन की कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है. ईडी ने कोर्ट से 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी. प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अब्बास को समन भेजकर पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था. जिसके बाद अब्बास को रात में गिरफ्तार कर लिया था.
ED ने मऊ से विधायाक अब्बास और उसकी पत्नी आफ्शा अंसारी को लुकआउट नोटिस जारी किया था. जिसके अब्बास को SC से राहत मिल गई थी. वहीं इस मामले पर पूछताछ के लिए ED ने अब्बास को नोटिस भेजा था. जिसके बाद वो अपने वकील के साथ ED कार्यालय पहुंचा. इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि गिरफ्तार से पहले ED ने अब्बास से 9 घंटों तक पूछताछ की थी. उसकी गिरफ्तारी की दौरान ED दफ्तर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था. अब्बास के अलावा उनके ड्राइवर करंडा से भी पूछताछ की गई थी. ED ने उनके ड्राइवर का भी बयान दर्ज किया है.
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…