Categories: नवीनतम

2024 लोकसभा चुनाव के लिए ओमप्रकाश राजभर का ऐलान, यूपी और बिहार से उतारेंगे इतने कैंडिडेट

कहते हैं देश की सियासत यूपी से होकर जाती है. जिसके लिए यहां की 80 लोकसभा सीटें सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं. इसी के मद्देनजर सुभासपा पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कमर कसना शुरु कर दिया है. उन्होंने बताया कि, 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी यूपी में 2 सीटों पर और बिहार में भी 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

2022  विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ अपनी नई राह पकड़ चुके ओपी राजभर ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है. बलिया जिले में  शुक्रवार को सुभासपा की सावधान यात्रा  रतसड कलां पहुंची. जहां सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने एक जनसभा को संबोधित किया.

इस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने 2024 चुनाव के मदद्नेजर पार्टी की तैयारियां और रणनीति के बारे में पूछा. जिस पर ओपी राजभर ने जवाब देते हुए  कहा कि,  हम जनता को सावधान कर रहे हैं कि अपने हक के लिए लड़ो.  हम जनता से समझौता करेंगे. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोलते हुए कहा कि, 2024 के चुनाव में हम 2 सीटों पर यूपी में लड़ेंगे और 2 सीटों  के लिए बिहार में चुनाव लड़ेंगे.

गठबंधन पर क्या बोले राजभर

गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर 2022 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से गठबंधन तोड़कर समाजवादी पार्टी की साईकिल पर सवार हो गए थे, लेेकिन नतीजे आने के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया. ऐसे में उनके एक बार फिर बीजेपी से गठबंधन करने के कयास लगाए जा रहे है. इसी कड़ी में पत्रकार के एक सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, चुनाव के समय गठबंधन होतें हैं. सरकार बन गई तो गठबंधन चलता है और नहीं बनी तो गठबंधन खत्म.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

2 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

2 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

52 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

56 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

56 minutes ago