Categories: नवीनतम

Parliament Session Controversy: हिंदी हार्टलैंड को DMK सांसद ने कहा ‘गौमूत्र’ तो मचा बवाल, BJP ने बयान को बताया सनातन का अपमान

Parliament Session Controversy: डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच अब पार्टी के सांसद सेंथिल कुमार ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. संसद के शीतकालीन सत्र में डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने हिंदी हार्टलैंड को गोमूत्र कहा है. इसको लेकर बीजेपी ने जहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया तो पार्टी के ही कई सांसदों और नेताओं ने इसे सनातन का अपमान तक बता दिया. इस बीच पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी इस बयान की निंदा की संसद के पटल पर मांफी मांगने की मांग तक कर डाली.

दरअसल, DMK सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस. ने लोकसभा में मंगलवार को हिंदी भाषी राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि  बीजेपी केवल हिंदी पट्टी वाले राज्यों में ही जीत दर्ज कर सकती है. इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर ‘गौमूत्र’ राज्य कहते हैं.

क्या बोले थे सेंथिल कुमार

सांसद सेंथिल कुमार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. अपने भाषण के दौरान वे दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन पर भी बोले.  वहीं जब इस मुद्दे पर विवाद बढ़ गया तो बाद में सेंथिल कुमार एस. ने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि जब मैंने सदन के अंदर बयान दिया तो उस समय गृह मंत्री और भाजपा सदस्य वहां मौजूद थे. यह कोई विवादास्पद बयान नहीं है. मैं अगली बार कुछ अन्य शब्दों का उपयोग करने का प्रयास करूंगा.

बीजेपी ने बोला हमला

डीएमके सांसद के बयान पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह सनातनी परंपरा का बहुत बड़ा निरादर है. सनातनी परंपरा और सनातनियों का इस तरहा का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा. चाहे DMK हो या कोई भी, जो देश की आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा उसे जनता मुंहतोड़ जवाब देगी. दूसरी ओर बीजेपी की ही सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह ओछी मानसिकता का परिचायक है. यह जनादेश है. राज्य की जनता ने विश्वास किया है और भाजपा को वोट दिया है। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बात से हमारा कोई लेना-देना नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

31 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

48 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

48 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago