नवीनतम

IPL 2025 Auction: बड़े नामों पर नहीं लगा दांव, विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स भी रहे अनसोल्ड, देखें लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में जोर-शोर से चल रहा है. 25 नवंबर को नीलामी के दूसरे और अंतिम दिन कई धुरंधर खिलाड़ी उम्मीदों के विपरीत बिना खरीदार लौटे. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), केन विलियमसन (Kane Williamson), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को किसी भी टीम ने अपनी स्क्वाड में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

केन विलियमसन के अलावा न्यूजीलैंड (New Zealand) के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) भी अनसोल्ड रहे. हालांकि, दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) को ₹1.5 करोड़ में खरीदा. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ₹2 करोड़ में अपने पाले में लिया.

सस्ते में बिके ये बड़े खिलाड़ी

फाफ डु प्लेसिस और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी अपेक्षाकृत कम कीमत पर बिके, जबकि नीलामी का शुरुआती दिन और दूसरे दिन की शुरुआत केन विलियमसन के नाम से हुई, लेकिन वे बिना बोली के ही रह गए.

अनसोल्ड खिलाड़ियों उम्मीद खत्म नहीं

हालांकि, इन अनसोल्ड खिलाड़ियों के लिए अभी पूरी उम्मीद खत्म नहीं हुई है. नीलामी के अंतिम राउंड में उनके नाम फिर से पेश किए जाएंगे. अगर किसी टीम को जरूरत महसूस हुई, तो उन्हें बाद में खरीदा जा सकता है.

 दूसरे दिन के इस ऑक्शन ने दिखा दिया कि क्रिकेट की दुनिया में अनिश्चितता ही सबसे बड़ा रोमांच है. कौन जानता है, जो आज अनदेखे रह गए, वे कल लीग के सुपरस्टार बनकर उभर सकते हैं!

अनसोल्ड प्लेयर बेस प्राइस देसी/विदेशी
देवदत्त पडिक्कल 2 करोड़ देसी
डेविड वॉर्नर 2 करोड़ विदेशी
जॉनी बेयरस्टो 2 करोड़ विदेशी
वकार सलामखिल 75 लाख विदेशी
यश ढुल 30 लाख देसी
अनमोलप्रीत सिंह 30 लाख देसी
उत्कर्ष सिंह 30 लाख देसी
लवनीत सिसोदिया 30 लाख देसी
उपेंद्र सिंह यादव 30 लाख देसी
कार्तिक त्यागी 40 लाख देसी
पीयूष चावला 50 लाख देसी
श्रेयस गोपाल 30 लाख देसी

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर टीमों ने दिल खोलकर लुटाए पैसे:

प्लेयर किसने खरीदा कितने रुपये बेस प्राइस
ऋषभ पंत लखनऊ 27 करोड़ 2 करोड़
श्रेयस अय्यर पंजाब 26.75 करोड़ 2 करोड़
वेंकटेश अय्यर कोलकाता 23.75 करोड़ 2 करोड़
अर्शदीप सिंह पंजाब 18 करोड़ 2 करोड़
युजवेंद्र चहल पंजाब 18 करोड़ 2 करोड़

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

25 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

31 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago