PM मोदी ने रूस के साथ साझेदारी पर दिया जोर, यूक्रेन संकट दिखे फिक्रमंद

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रुस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित सातवें Eastern Economic Forum को वर्चुअली संबोधित किया. उन्होंने इस मौके पर कई मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा. इस दौरान पीएम ने आर्कटिक में रूस के साथ साझेदारी पर जोर दिया.दरअसल आर्कटिक भारत और रूस के बीच व्यापार संबंधों पर आधारित एक नीति है. पीएम मोदी ने कहा कि इसी सितंबर में महीने में व्लादिवोस्तोक में भारत के दूतावास के पूरे 30 साल पूरे हो रहे हैं. व्लादिवोस्तोक में पहला दूतावास खोलने वाला देश भारत ही था. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि, साल 2019 में भी मुझे इस फोरम में भाग लेना का अवसर मिला था. उस समय हमने भारत की एक्ट ईस्ट नीति का ऐलान किया था. जिसका परिणाम यह हुआ कि फॉर इस्ट के साथ कई क्षेत्रों में भारत का सहयोग पहले से ज्यादा बढ़ा है.

पीएम ने आर्कटिक में रूस के साथ साझेदारी पर दिया जोर

पीएम मोदी ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के दौरान आर्कटिक में रूस के साथ साझेदारी पर जोर दिया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत आर्कटिक विषयों पर रूस के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए बहुत इच्छुक और उत्साहित है. पीएम ने कहा कि, आज यह नीति भारत और रूस की एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रमुख स्तम्भ बन चुकी है. ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं.

पीएम ने जताई यूक्रेन संकट पर चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Eastern Economic Forum में अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान यूक्रेन संकट पर गहरी चिंता जताई. उन्होने कहा कि, यूक्रेन में संघर्ष की शुरआती दौर से ही भारत ने संवाद की मदद से समस्याओं को सुलझाने पर जोर दिया है. पीएम ने कहा कि हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करते हैं. पीएम ने इस दौरान रुस-यूक्रेन युद्ध की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज विश्व के किसी भी देश के किसी भी हिस्से में कोई भी घटना होती है तो उसका असर सिर्फ उस देश तक सीमित नहीं रहता है. बल्कि आज के ग्लोबल वर्ल्ड में यह पूरे दुनिया पर असर करता है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष और कोविड महामारी से ग्लोबल सप्लाई की चेन पर बहुत बड़ा असर पड़ा है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago