हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव बना बीजेपी के लिए नाक का सवाल,पार्टी ने उतारे 44 उम्मीदवार
देहरादून – हरिद्वार में जिला पंचायत 26 सितंबर को होगा. इसे देखते हुए बीजेपी पूरी तरह सक्रिय हो गयी है.उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार है,लिहाजा पार्टी ने अपने जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाया है.पार्टी ने इन चुनावों के लिए 44 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.गौरतलब है कि अब तक हुए चुनावों में बीजेपी जिला पंचायत में भगवा नहीं लहरा पाई। इस बार उसके लिए ये पंचायत चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गये हैं। यही वजह है कि प्रत्याशियों को तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम हरिद्वार पहुंचे.
उनकी मौजूदगी में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिलों से प्राप्त किए गए पैनल पर मंथन किया और नाम तय किए। प्रत्याशियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा गया है। जातीय समीकरणों के हिसाब से प्रत्याशियों का चयन किया गया है। नाम तय करने के बाद सभी नेता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा करने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। देर रात पार्टी ने सूची फाइनल की।
दरअसल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने काफी मंथन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की। खास बात ये है कि हरिद्वार पंचायत चुनाव में बीजेपी अब तक अपना परचम नहीं लहरा पाई है, जो इस चुनाव में बीजेपी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी बढ़ गई है।
-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…