नवीनतम

जॉइंट क्रेडिट पर टोक्यो में बोले पीएम मोदी, बताया- ‘जापान+भारत=क्या?’ का मतलब

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा से मिलकर दोनों देशों की रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने का वादा किया है. इस बैठक में दोनों नेताओं ने सिर्फ व्यापार और निवेश तक ही बात सीमित नहीं रखी. दोनों देशों ने व्यापारिक समझौते से आगे अपने संबंधों को दुनिया के हित के लिए उपयोग करने की बात कही है. पीएम मोदी ने बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया.

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापान दौरे में (PM Modi Japan Visit Update) शुक्रवार को 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने निवेश, व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की.

जापान की तकनीक+भारत की प्रतिभा

पीएम मोदी ने साफ कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और लोकतंत्रों के बीच यह सहयोग सिर्फ दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस शिखर सम्मेलन के दौरान कई अहम समझौतों पर भी मुहर लगाई गई, जो अगले दशक के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार करेंगे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दौरे के बीच ट्रंप को झटका! चावल के दाने ने रोकी US-जापान के बीच 48 लाख करोड़ की डील

दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते

शिखर वार्ता के बाद पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में एक नए और सुनहरे अध्याय की नींव रखी गई है. अगले 10 सालों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने जापानी कंपनियों से कहा, ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड.’

पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र एक बेहतर दुनिया के निर्माण में स्वाभाविक साझेदार होते हैं. उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. जापानी तकनीक और भारतीय प्रतिभा एक विजयी संयोजन है. उन्होंने कहा कि उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग दोनों देशों के लिए प्राथमिकता है. 50 हजार कुशल भारतीय जापान की अर्थव्यवस्था में योगदान देंगे.

ये भी पढ़ें: कैसे बनता है ब्राउन और व्हाइट राइस? जानें अंतर, प्रोसेस और सेहत पर असर

दुनिया के लिए जरूरी साझेदारी

पीएम मोदी के जापान दौरे (PM Modi Japan Visit News)ने भारत-जापान संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ा है. 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्य, ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ का नारा और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग, यह सब मिलकर दोनों देशों के बीच भविष्य के लिए एक मजबूत आर्थिक और तकनीकी साझेदारी की नींव रखते हैं. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बताता है कि भारत अब सिर्फ निवेश आकर्षित करने वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण भागीदार है, जिसकी साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

13 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

28 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

59 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

59 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago