मनोरंजन

‘मेट्रो…इन दिनों’ अब ओटीटी पर, जाने कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

अगर आप भी अनुराग बसु की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘मेट्रो…इन दिनों’ को सिनेमा घरों में देखने से चूक गये है, तो आपके लिए है खुशखबरी. हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल और फातिमा सना शेख ने मुख्य भूमिका निभाई हैं.

इस प्लेटफॉर्म पर हो रही है रिलीज

इस फिल्म को लेकर नेटफ्लिक्स ने 28 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर घोषणा की है. जिसके अनुसार यह फिल्म शुक्रवार 29 अगस्त यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. ये फिल्म वीकेंड पर देखने के लिए एकदम सही फिल्म है, साथ ही बारिश के मौसम में इसे देखना इस फिल्म को और भी मजेदार बना देगा.

‘लाइफ इन अ…मेट्रो’ से है प्रेरित

यह फिल्म ‘लाइफ इन अ…मेट्रो’ से प्रेरित है, जिसे एक तरह से ‘लाइफ इन अ… मेट्रो का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माना जा रहा है. ‘मेट्रो…इन दिनों’ निर्देशक अनुराग बसु की अलग तरह से कहानी को कहने की कला को बताता है, जो इस फिल्म में जीवन के अलग-अलग चरणों में कई प्रेम कहानियों को एक साथ बुनते है.

ये फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें सभी कलाकारों ने अपने किरदारो को बखूबी निभाया है. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर पार्थ की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक ऐसा इंसान है जिसे शादी करने से दिक्कत है, लेकिन ठुमरी जिसका किरदार सारा अली खान निभा रही है, उसकी सगाई होने के बावजूद अचानक उससे जुड़ जाता है. नीना गुप्ता और अनुपम खेर एक ऐसे बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे हैं जो सालों के अलगाव के बाद एक दुसरे से जुड़ जाते हैं.

इस बीच, अली फजल और फातिमा सना शेख का किरदार एक अनप्लेंड प्रेगनेंसी से जूझता हैं, और कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी शादी में होते हुए इमोशनल डिस्टेंस से जूझ रहे कपल की भूमिका निभाते हैं.

स्क्रीनप्ले में करना पड़ा था बदलाव

इस फिल्म में कोंणका सेन शर्मा एकमात्र ऐसी कलाकार है जिन्होंने ‘लाइफ इन अ…मेट्रो’ में भी काम  किया है. हालांकि इन दोनों फिल्मों के डायरेक्टर अनुराग बसु ‘मेट्रो…इन दिनों’ में कोंकणा और दिवंगत इरफान खान, दोनों को ही वापस लाना चाहते थे. लेकिन इरफान खान के निधन के बाद उन्हें स्क्रीनप्ले में बदलाव करना पड़ा.

‘मेट्रो…इन दिनो’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. जिसमें इस फिल्म को 64% रिविवर्स और 84% दर्शकों की रेटिंग मिली है. इस फिल्म में कोंकणा और पंकज त्रिपाठी के अभिनय को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है, वहीं सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के किरदारों को भी दर्शकों ने सराहा है. साथ ही प्रीतम के गाने को पुरानी यादें ताज़ा करने के लिए खूब पसंद और सराहा गया है.

ये भी पढ़ें: Param Sundari First Review: सिद्धार्थ और जाह्नवी की ‘परम सुंदरी’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्या ओपनिंग डे पर मचा पाएगी धमाल?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

51 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

1 hour ago