श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्ण नववर्ष 2025 की पावन बेला में दिल्ली के आनंद धाम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल साइट X पर शेयर किया है.
वीडियो पोस्ट के साथ लिखा गया है, ‘विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष सुधांशु जी महाराज और श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज के पावन सान्निध्य में नववर्ष 2025 की पावन बेला में आनंद धाम, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की शानदार झलकियां.’
इस वीडियो की शुरुआत में धाम में मौजूद कैलाश पर्वत की प्रतिकृति पर बैठे शिव और पार्वती की मनमोहक भव्य मूर्ति नजर आती है. इसके बाद धाम के अंदर विराजमान शिवलिंग पर जल चढ़ाते कुछ भक्त नजर आते हैं. फिर संत एक यज्ञ कुंड में मंत्रोच्चार के साथ नारियल और घी की आहुति देते नजर आते हैं. इसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम आयोजन में पहुंचते हैं तो उनका स्वागत फूलों की माला और शॉल ओढ़ाकर किया जाता है. वीडियो में आचार्य प्रमोद, सुधांशु महाराज के साथ रथ पर सवार होकर एक शोभायात्रा में शामिल होते हैं. दोनों लोगों जरूरतमंदों को कंबल बांटते भी नजर आते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…
Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…