उत्तर प्रदेश

चंदन गुप्ता हत्याकांड में NIA अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराया, 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी हत्या

चंदन गुप्‍ता हत्याकांड में लखनऊ की एक विशेष एएनआई अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. अदालत ने इस चर्चित हत्याकांड में 28 आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि 2 अन्य को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदालत सजा का ऐलान शुक्रवार (3 जनवरी) को करेगी.

ये है आरोपी

आरोपियों ने हाईकोर्ट में एनआईए कोर्ट की वैधानिकता और सुनवाई पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की थी. हालांकि, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया था. हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार को लखनऊ की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. पुलिस ने इस मामले के संबंध में मुख्य आरोपी वसीम, नसीम, सलीम के साथ सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, कई लोगों को छोड़ दिया गया था. चंदन के पिता ने करीब छह साल तक कानूनी लड़ाई लगी और अब अदालत का फैसला आया है.

2018 में क्या हुआ था

यह घटना 2018 को गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को हुई थी. उत्तर प्रदेश के कासगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्‍ता की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. घटना के बाद शहर में दंगा भड़क गया था. उसी रात चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने कासगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोप है कि तिरंगा यात्रा जब कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी तभी विवाद हो गया था और चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में सलीम मुख्य आरोपी है. उसके अलावा 20 से अधिक लोगों को नामजद किया गया था. चंदन गुप्‍ता बीकॉम के स्टूडेंट थे, जबकि उनके पिता सुशील गुप्‍ता कासगंज में एक हॉस्पिटल में बतौर कंपाउंडर काम करते थे. उनके तीन बच्‍चों में चंदन सबसे छोटे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

9 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

11 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

29 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

41 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

57 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago