Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दिल्ली के आनंद धाम में नव वर्ष के कार्यक्रम में शामिल हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम

दिल्ली के आनंद धाम में हुए नववर्ष के कार्यक्रम के दौरान एक भव्य यज्ञ और पूजापाठ का आयोजन किया गया था. इस दौरान श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष सुधांशु जी महाराज मौजूद रहे.

श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्ण नववर्ष 2025 की पावन बेला में दिल्ली के आनंद धाम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम का एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल साइट X पर शेयर किया है.

वीडियो पोस्ट के साथ लिखा गया है, ‘विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष सुधांशु जी महाराज और श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज के पावन सान्निध्य में नववर्ष 2025 की पावन बेला में आनंद धाम, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम की शानदार झलकियां.’

इस वीडियो की शुरुआत में धाम में मौजूद कैलाश पर्वत की प्रतिकृति पर बैठे शिव और पार्वती की मनमोहक भव्य मूर्ति नजर आती है. इसके बाद धाम के अंदर विराजमान शिवलिंग पर जल चढ़ाते कुछ भक्त नजर आते हैं. फिर संत एक यज्ञ कुंड में मंत्रोच्चार के साथ नारियल और घी की आहुति देते नजर आते हैं. इसके बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम आयोजन में पहुंचते हैं तो उनका स्वागत फूलों की माला और शॉल ओढ़ाकर किया जाता है. वीडियो में आचार्य प्रमोद, सुधांशु महाराज के साथ रथ  पर सवार होकर एक शोभायात्रा में शामिल होते हैं. दोनों लोगों जरूरतमंदों को कंबल बांटते भी नजर आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026