सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी. शादी के 4 साल बाद आज भी ये कपल आए दिन सुर्खियों का विषय बना रहता है. इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका जोनस ब्रदर्स म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान पति निक जोनस को जमकर चियर अप करती नजर आ रही हैं.
भरी भीड़ में प्रियंका ने जमकर मचाया शोर
हाल ही में भारत से अमेरिका लौंटी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के भाई केविन जोनस और जो जोनस के म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया. लास वेगास में आयोजित इस म्यूजिक समारोह में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) ने जमकर मस्ती की. जोनस ब्रदर्स के इस म्यूजिक कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें स्टेज पर मौजूद निक एक गाने के बारे में बात करते दिख रहे हैं.
दरअसल जोनस ये कह रहे हैं कि- मैं उस गाने के बारे में जिक्र कर रहा हूं, जिसे मेरी और प्रियंका की शादी में मेरे भाई ने गाया था. इस दौरान निक कॉन्सर्ट में मौजूद भरी भीड़ के बीच अपनी वाइफ प्रियंका की तरफ इशारा करते भी दिख रहे हैं. वहीं ब्लैक लैदर जैकट पहनीं हुईं प्रियंका चोपड़ा अपने हसबैंड को जोश के साथ चियर अप करती दिखाई दे रही हैं. पति के लिए इस तरह का प्यार और उत्साह देख कर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की काफी तारीफ की जा रही है.
बॉलीवुड में कमबैक करेंगी प्रियंका चोपड़ा
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) साल 2019 में आई बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) में नजर आई थीं. इसके बाद से प्रियंका ने कोई भी हिंदी फिल्म या वेब शो नहीं किया है. ऐसे में आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में मौजूद रहेंगी.
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…