Diljeet dosanjh met PM Modi: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में देश के कोने-कोने में अपने कॉन्सर्ट से धूम मचाने वाले दिलजीत दोसांझ का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सिंगर के फैंस काफी खुश हैं.
नए साल के पहले दिन दिलजीत दोसांझ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे 2025 की शानदार शुरुआत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है और अपनी खुशी जाहिर की.
दिलजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इस मुलाकात को ”एक बहुत ही यादगार बातचीत” बताया. प्रधानमंत्री ने बैठक के मुख्य अंश सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसमें उनकी दिलचस्प बातचीत भी देखने को मिली.
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा- ”2025 की शानदार शुरुआत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात. हमने कई चीज़ों के बारे में बात की, जिनमें संगीत भी शामिल है.”
– भारत एक्सप्रेस
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…