Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिलजीत दोसांझ की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, साझा की यादगार तस्वीरें

नए साल के पहले दिन दिलजीत दोसांझ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे 2025 की शानदार शुरुआत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Diljeet dosanjh met PM Modi: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में देश के कोने-कोने में अपने कॉन्सर्ट से धूम मचाने वाले दिलजीत दोसांझ का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सिंगर के फैंस काफी खुश हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

नए साल के पहले दिन दिलजीत दोसांझ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे 2025 की शानदार शुरुआत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है और अपनी खुशी जाहिर की.

दिलजीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया और अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने इस मुलाकात को ”एक बहुत ही यादगार बातचीत” बताया. प्रधानमंत्री ने बैठक के मुख्य अंश सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसमें उनकी दिलचस्प बातचीत भी देखने को मिली.

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा- ”2025 की शानदार शुरुआत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात. हमने कई चीज़ों के बारे में बात की, जिनमें संगीत भी शामिल है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital