नवीनतम

नरेंद्र मोदी 100 वर्ष तक सेवा करेंगे, अगले 10 वर्ष तक रहेंगे प्रधानमंत्री- रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 100 वर्ष तक सक्रिय रहकर सेवा करेंगे तथा 2029-2034 के लोकसभा चुनाव में भी विजयी होकर अगले 10 वर्ष तक देश का नेतृत्व करेंगे. मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि वे एक लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने देश के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने किया है भारत का विकास, वही बिखेर रहे हैं प्रगति का प्रकाश.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की जनता से गहराई से जुड़े हैं. उनका हर व्यक्ति से आत्मीय संबंध है, यही कारण है कि मैं उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा हूं. उनके नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और हम पाकिस्तान की हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. यह गौरव का दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने 75 वर्ष पूरे किए हैं. मुझे विश्वास है कि वे 100 वर्ष तक देश की सेवा करेंगे और 2029 व 2034 के लोकसभा चुनावों में विजयी होकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व प्रदान करेंगे.

भारत-अमेरिका संबंध मजबूत होंगे और व्यापार में वृद्धि होगी- आठवले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर कहा कि बीच में थोड़ी गड़बड़ी हुई थी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत उनका एक अच्छा मित्र है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई दी है और कहा कि भारत के साथ उनके संबंध मजबूत बने रहेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी हैं, और हमारे नजदीकी संबंध बरकरार हैं. पीएम मोदी को बधाई देते हुए आठवले ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे, व्यापार में वृद्धि होगी तथा भारत तीसरी बड़ी शक्ति में से एक बनेगा, मेरा पूर्ण विश्वास है.

पीएम मोदी के साथ अपनी यादगार मुलाकात साझा की

पीएम मोदी से मुलाकात का एक किस्सा शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे राजनीतिक जीवन में कई बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है, लेकिन पहली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला, तो अनुभव ही अलग था. उस समय उन्होंने मुझसे कुछ बातें मराठी में कीं. यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि वे कितनी आत्मीयता से संवाद करते हैं और महाराष्ट्र की संस्कृति का कितना आदर करते हैं.

आठवले ने कहा कि उस मुलाकात में उन्होंने मुझे भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की मराठी पुस्तक उपहार में दी. तभी मुझे महसूस हुआ कि वे सचमुच विचारों को पढ़ने और समझने वाले नेता हैं. आज उनके नेतृत्व में देश ने सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के लिए बड़े कदम उठाए हैं और भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई है. उनके 75वें जन्मदिन पर मैं दिल से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

ये भी पढ़ें: रूस के राष्‍ट्रपति Vladimir Putin ने 75वें जन्मदिन पर दी बधाई, तो PM मोदी ने उन्‍हें ऐसे दिया धन्‍यवाद

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

43 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago