नवीनतम

रोजर बिन्नी बने BCCI के 36वें अध्यक्ष, 1983 वर्ल्डकप की जीत में थी अहम भूमिका

भारतीय टीम के पूर्व स्टार रोजर बिन्नी को औपचारिक तौर पर बीसीसीआई  (Board of Control for Cricket in India) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की जगह लेंगे. फिलहाल, वह कर्नाटक स्टेट क्रिकेट के साथ जुड़े हुए थे. गौरतलब है कि बिन्नी के चुनाव को लेकर कोई भी मतभेद नहीं था और उनका सर्वसम्मित से अध्यक्ष चुना जाना पहले से तय था.

67 साल के रोजर बिन्नी अपने जमाने के मशहूर मीडियम पेसर रहे हैं और 1983 वर्ल्डकप में जीत के अहम सूत्रधारों में से एक थे. उस वर्लडकप के दौरान उन्होंने 8 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर बने थे.

बिन्नी की पहचान एक बेहद ही शालीन और सैद्धांतिक शख्सियत की रही है. वह सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके थे, जब संदीप पाटिल चेय़रमैन थे. इस दौरान जब भी उनके बेटे स्टूअर्ट बिन्नी का नाम टीम में सिलेक्शन के लिए आता, वो खुद को इस प्रक्रिया से अलग कर लेते थे.

सौरभ गांगुली को लेकर क्या है बवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष दूसरा टर्म भी चाहते थे. इसके लिए उन्होंने नई दिल्ली में पिछले हफ्ते काफी मशक्कत की और प्रभावी लोगों से मुलाकातें कीं. लेकिन, उन्हें साफ लफ्जों में कह दिया गया कि बीसीसीआई में लगातार दूसरे टर्म का कोई परिपाटी नहीं रही है. लिहाजा, उन्हें यह पद छोड़ना ही होगा.

बीसीसी आई सूत्रों का कहना है कि सौरभ गांगुली को IPL की चेयरमैनशिप ऑफर की गई थी. लेकिन, उन्होंने इस ऑफर को शालीनता से इनकार कर दिया. उनका तर्क था कि वह बीसीसीआई को हेड करने के बाद इसी संस्था की सब कमेटी को लीड नहीं कर सकते.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

27 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

39 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago