खेल

विनोद कांबली की बिगड़ी तबियत, ठाणे अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत अचानक खराब हो गई है. उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन अब भी चिंताजनक बनी हुई है.

शनिवार को कांबली की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उनकी स्थिति में अब तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है.

कांबली का क्रिकेट करियर

विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर ने कोच रमाकांत आचरेकर के मार्गदर्शन में मुंबई के शिवाजी पार्क में क्रिकेट खेला. हाल ही में शिवाजी पार्क में आचरेकर मेमोरियल का अनावरण किया गया था. इस कार्यक्रम में विनोद कांबली अपने दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए थे.

उस समय भी कांबली की सेहत ठीक नहीं दिख रही थी. 52 साल की उम्र में वह अपनी उम्र से काफी बड़े लग रहे थे, मानो 75 साल के हों. विनोद कांबली ने 1991 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था और 2000 में अपना आखिरी वनडे खेला. 2009 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा और 2011 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल रहे.

कांबली की निजी जिंदगी

विनोद कांबली ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी 1998 में नोएला लुईस से हुई, जो पुणे के होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट थीं. हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया.

इसके बाद 2006 में कांबली ने मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की. उनके दो बच्चे हैं – बेटा जीसस क्रिस्टियानो और एक बेटी.

2019 में कांबली ने आखिरी बार किसी टीम की कोचिंग की थी. वह टी20 मुंबई लीग से जुड़े थे. मुंबई में जन्मे विनोद कांबली ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी. उनके पिता एक मैकेनिक थे. फिलहाल उनके फैंस और क्रिकेट जगत उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.


इसे भी पढ़ें- पीएफ घोटाले में फंसे रॉबिन उथप्पा? अब क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

4 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

16 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

45 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

45 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

46 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

52 minutes ago