नवीनतम

करहल में दलित युवती की हत्या पर सपा को लिया आड़े हाथ, डिप्टी सीएम ने कहा- गुंडे-माफियाओं का समर्थन करती है पार्टी

समाजवादी पार्टी यादवों की भी पार्टी नहीं है. यह सिर्फ एक परिवार की पार्टी है. यह लोग गुंडे-माफियाओं का समर्थन करते हैं. आमजन और अधिकारियों को डराते-धमकाते हैं. मैनपुरी के करहल में दलित युवती की हत्या के मामले में भी सपा समर्थित गुंडों का नाम सामने आ रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

यह कहना है उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का. उन्होंने कहा कि सपा अपराधियों को प्रमोट करने का काम करती है. सपा शासनकाल में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपा नहीं है. हर जिले में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला था. महिलाओं के साथ होने वाले अपराध अपने चरम पर थे. भाजपा पारदर्शिता के साथ काम करती है.

युवती ने भाजपा को वोट देने की कही थी बात

हमने पूरे प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है. उन्होंने कहा कि दलित युवती ने सिर्फ सपा को वोट देने से मना किया तो उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर युवती ने भाजपा को वोट देने की बात कही थी, जिस पर सपा समर्थित गुंडों ने उसकी हत्या कर दी. लोकतंत्र में यह कतई स्वीकार्य नहीं है. यह एक जघन्य अपराध है. हम दोषियों को कड़ी सजा दिलाएंगे.

बुर्का पहन कर वोट डालने पहुंचे सपाई

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा को दलितों और पिछड़ों से कुछ लेना-देना नहीं है. उन्होंने बताया कि उपचुनाव में सपा कार्यकर्ता महिलाओं के भेष में बुर्का पहन कर मतदान करने पहुंचे थे. कई पोलिंग स्टेशनों से शिकायत मिली है. भाजपा द्वारा चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की जा रही है. उन्होंने कहा कि सपा नेताओं ने उप चुनाव की सभी सीटों पर जनता को डराया-धमकाया.

अधिकारियों से अभद्र भाषा में बात की. सपा नेताओं ने सिर्फ लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अधिकारियों को धमकाते हैं. जब-जब सपा की सरकार आई तब-तब अपराध बढ़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

13 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

47 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

54 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

56 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

58 minutes ago