देश

Maharashtra Election 2024: मतदान केंद्र पर दिल का दौरा पड़ने से निर्दलीय उम्मीदवार मौत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीड विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार बालासाहेब शिंदे की बुधवार को मतदान केंद्र पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब वह बीड शहर के छत्रपति शाहू विद्यालय में मतदान केंद्र पर थे. इस दौरान शिंदे अचानक गिर पड़े और उन्हें छत्रपति संभाजीनगर स्थित नाना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

एनसीपी का गढ़ है बीड

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार, अगर चुनाव के दौरान किसी उम्मीदवार की मृत्यु हो जाती है, तो धारा 52 के तहत संबंधित सीट पर मतदान स्थगित किया जा सकता है. बीड विधानसभा सीट कभी शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का गढ़ हुआ करती थी. हालांकि पार्टी में विभाजन के बाद अजीत पवार एनसीपी के एक गुट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में है.

23 नवंबर को मतगणना

महाराष्ट्र में बुधवार (20 नवंबर) को 288 सीटों पर मतदान हुआ और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. इसके बाद राज्य में नई सरकार का गठन होगा. बुधवार शाम 5 तक राज्य में 58% से ज्यादा वोटिंग हुई.

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति (भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के नेतृत्व में) और महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के नेतृत्व में) गठबंधन के बीच है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

16 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago