उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों पर सख्ती,राज्य सरकार ने लगाया एस्मा

देहरादून – उत्तराखंड में परिवहन विभाग के कर्मचारियों के पेच कसने शुरू कर दिये हैं।राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परिवहन निगम में कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि शासन ने परिवहन निगम में छह माह के लिए अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगा दिया गया, जिसके आदेश भी बाकायदा जारी कर दिये गये हैं,दूसरी ओर कर्मचारी यूनियन ने इसे हिटलरशाही करार दिया है।

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज में आउटसोरसिंग एजेंसी के माध्यम से ड्राईवर- कंडक्टरों की भर्ती का विरोध शुरू किया था। इसके तहत एक और दो सितंबर को 48 घंटे का कार्य बहिष्कार भी घोषित किया गया था। हालांकि निगम प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद फिलहाल आंदोलन टाल दिया गया था। इस बीच परिवहन निगम ने आंदालनों पर रोक के संबंध में एस्मा का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था।

अब परिवहन सचिव अरविंद सिंह ने छह माह के लिए परिवहन निगम में सभी कर्मचारी संगठनों के किसी भी तरह के आंदोलन, हड़ताल पर रोक लगाते हुए एस्मा का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद अगर परिवहनकर्मी आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इससे पहले भी राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों पर एस्मा लगाया जा चुका है.

–आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

9 seconds ago

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

37 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

44 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

53 minutes ago