नवीनतम

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटकों से कांपा उत्तर भारत, नेपाल में 6 की मौत

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके लगे. इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया. भूकंप के झटके करीब 1 मिनट तक रुक-रुककर लगते रहे. दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तराखंड और यूपी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई, जबकि इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. नेपाल में मणिपुर था. भूकंप का केंद्र नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था. वहां भूकंप के झटके तड़के करीब 1 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए. जिस वक्त भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में लगे उस वक्त अधिकतर लोग सोए हुए थे. जिन्हें पता लगा वो फौरन घरों से बाहर निकल गए.

नेपाल में भूकंप का असर 

नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटकों का असर भारत की राजधानी दिल्‍ली (Delhi Earthquake) तक महसूस किए गए. भूकंप के कारण नेपाल में 6 लोगों की जान चली गई.

पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया.  जिसके झटके राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 9 नवंबर रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर आया.  एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में रहा. इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

नुकसान 

नेपाल पुलिस ने भूकंप  की जानकारी देते हुए बताया कि  रात 2 बजे आए भूकंप से दोती जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 घायल हो गए. नेपाल सेना को भूकंप प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है.

2015 में भूकंप से आई थी नेपाल में तबाही
नेपाल भूकंप 25 अप्रैल 2015 को सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था.  इस विनाशकारी भूकंप में 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए और 23,000 से ज्यादा घायल हुए.  इसका केंद्र नेपाल से 38 किलोमीटर दूर लामजुंग में था.  नेपाल में 81 साल में ऐसा जबरदस्त भूकंप आया था. इससे पहले 1934 में नेपाल और उत्तरी बिहार में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 10,600 जानें गई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

18 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

30 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

42 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

49 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

1 hour ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

2 hours ago