यूटिलिटी

Twitter खरीदने के बाद Elon Musk की नींद हराम, जानिए कितने घंटे सो पाता है दुनियां का सबसे अमीर आदमी

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क इन्होंने बहुत ही कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इनके पास दुनिया के सभी ऐशो आराम मौजूद है सिवाय एक चीज के, और वो है आराम. जी हां, इस बात का खुलासा खुद एलन मस्क ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है. उनके पास आज के दौर में 5 बड़ी कंपनियां हैं. इन्हीं कंपनियां को मैनेज करने में उन्हें सप्ताह में लगभग 120 घंटे काम करना पड़ रहा है. इस वजह से उनकी नींद हराम हो चुकी है.

एक सप्ताह में कुल 168 घंटे होते हैं और वे 120 घंटे काम करते हैं.  इस हिसाब से देखें तो उनके पास हफ्ते भर में केवल 48 घंटे सोने और बाकी सब कार्यों के लिए बचते हैं. इसका मतलब एक दिन में 7 घंटे से भी कम समय ही वे खुद के लिए दे पाते हैं. बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को भी खरीद लिया है. इससे पहले भी उनके पास  4 बड़ी कंपनियां मौजूद थीं, जिनमें टेस्ला (Tesla), न्यूरालिंक (Nueralink), स्पेसएक्स (SpaceX) और कॉस्मैटिक ब्रांड बनाने वाली द बोरिंग कंपनी  शामिल हैं.

खुद बताई अपनी दिनचर्या

मस्क ने न्यू यॉर्क में हुई एक वार्षिक रोन बैरोन कॉन्फ्रेंस में बताया था कि ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद वे सप्ताह में 120 घंटे काम कर रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, “अब मुझे सप्ताह में 70 से 80 घंटों की बजाय 120 घंटे तक काम करना पड़ रहा है. मैं सोता हूं, उठता हूं, काम करता हूं, फिर सोने चला जाता हूं, फिर काम करता हूं. सप्ताह के सातों दिन मुझे काम करना पड़ रहा है.”

बता दें कि दुनियाभर में लोगों को आशंका हैं कि एलन मस्क के ट्विटर पर काबिज होने के बाद फ्रीडम ऑफ स्पीच पर अंकुश लग सकता है, इस पर एलन मस्क ने कहा हैं कि ट्विटर की चिड़िया अब सही मायनों में आजाद हो चुकी है. अपने हाल के इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे फिलहाल ट्विटर के लिए काफी ज्यादा समय दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही ट्विटर में सबकुछ ठीक हो  जाता है  वे अपना अधिकतम समय टेस्ला और स्पेसएक्स को देंगे

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

2 seconds ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

13 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

19 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

31 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

40 minutes ago