वीरेंद्र सहवाग
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा था. तो वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी हाफसेंचुरी लगाते हुए अपनी टीम को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाई. मुकाबले के बाद क्रिकेट के विशेषज्ञों ने दोनों बल्लेबाजों की पारी की तुलना करना शुरु कर दी थी, जिसपर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली का बचाव किया है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने चार शानदार हाफसेंचुरी के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए . सेमीफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने टीम के लिए संघर्ष किया और40 गेंद में 50 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 169 रनों तक पहुंचाया. बावजूद इसके भारत को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले के बाद कोहली और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की अर्धशतकीय पारियों की तुलना की जाने लगी.
दरअसल मुकाबले के बाद टीम के कोच राहुल द्रविड ने कहा था कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 15-20 रन कम बनाए थे. कोच के इस बयान के बाद रन मशीन विराट कोहली की पारी की आलोचना होने लगी थी. क्रिकेट के कई विशेषज्ञ और आलोचकों का कहना था कि विराट कोहली की पारी थोड़ा स्लो रही. उन्होंने 40 गेंद में 50 रन बनाए. अगर वह तेजी से रन बनाते तो भारत अच्छे स्कोर तक पहुंच सकता था.
भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की सेमीफाइनल में खेली गई पारी का बचाव किया है. सहवाग ने कहा कि फाइनल में बेन स्टोक्स ने भी 49 गेंद में 52 रन बनाए थे. अगर उन्होंने पहली पारी में इतनी धीमी बल्लेबाजी की होती तो उनकी भी आलोचना हो रही होती, लेकिन दूसरी पारी में दबाव भरे हालात में उन्होंने यह पारी खेली इसलिए उनकी तारीफ हो रही है. इसी तरह विराट कोहली ने भी दबाव भरे हालात में अर्धशतक लगाया.
बता दें टी20 2022 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 6 मैचों में 296 रन बनाए जिसमें 4 शानदार हाफसेंचुरी भी शामिल हैं. इन पारियों में उन्होंने 25 चौके और 8 छक्के जड़े. कोहली प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के रेस में भी सबसे आगे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सैम कर्रन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…
दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…