नवीनतम

BJP का तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप, कहा- पलंग-सोफा-टोंटी-टब सब सरकारी आवास से गायब

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है. अब यह बंगला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया जाएगा. वह विजयादशमी के दिन इस बंगले में शिफ्ट होंगे, लेकिन उससे पहले भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है.

भाजपा नेता दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वह बंगला खाली करते समय बाथरूम से टब और बेसिन नल अपने साथ ले गए. इसके अलावा, वह हाइड्रोलिक पलंग, टोटी, महंगे सोफे और एयर कंडीशन भी साथ ले गए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझते हुए उसे अपने साथ ले गए हैं. सम्राट चौधरी के निजी सहायक शत्रुघन प्रसाद ने बताया, “हम मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं. हम कोई भी आरोप नहीं लगा रहे हैं. हम सिर्फ सच्चाई को लोगों के बीच में प्रस्तुत कर रहे हैं.

आप लोग खुद बंगले में आकर देख सकते हैं कि कितनी चीजें गायब कर दी गई हैं. करीब 20 से ज्यादा एसी गायब है. किचन से आरओ और फ्रिज गायब है. यहां बिल्डिंग के अलावा अब कुछ नहीं बचा है. इस बंगले में दो हाइड्रोल‍िक पलंग था, वो भी गायब हो चुका है. तेजस्‍वी अपने साथ एसी, कंप्यूटर सहित अन्य बेशकीमती सामान भी ले गए.” राजद ने भाजपा के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे घटिया राजनीति से प्रेरित बताया है. राजद के नेताओं का कहना है कि भाजपा के आरोपों में तनिक भी सत्यता नहीं है.

यह आरोप सिर्फ तेजस्वी यादव की छवि को धूमिल करने के मकसद से लगाया जा रहा है, जिनका सत्यता से कोई सरोकार नहीं है. भाजपा नेताओं का कहना है कि वो भवन निर्माण की ओर से दी गई लिस्ट लेकर आएंगे. बता दें कि सम्राट चौधरी के बंगले में शिफ्ट होने से पहले यहां रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है. अभी बंगले में कई जगह मरम्मत का काम भी चल रहा है. मिस्त्री लगातार इन कामों को अंजाम देने में जुटे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

28 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

59 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago