देश

जब TV Debate में भिड़ गए पार्टी प्रवक्ता और पत्रकार, गालियों से गूंज उठा ​Studio!

टीवी पर पैनलिस्टों के भिड़ने के बात कोई नई नहीं है. अक्सर किसी मुद्दे पर लाइव ​टीवी (Live TV Debate) पर चल रही बहस विवादों से घिर जाती है. पैन​लिस्ट आपस में उलझ जाते हैं और कई बार मामला मारपीट और गाली-गलौच तक पहुंच जाता है.

बीते दिनों ऐसी ही एक घटना एक टीवी चैनल के डिबेट शो (TV Debate) में हुई, जब एक वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राजनेता एक पार्टी के प्रवक्ता से भिड़ गए. एंकर दोनों को चुप कराने की कोशिश करती रही, लेकिन दोनों रुके नहीं, इस दौरान पत्रकार ने तो प्रवक्ता की ‘दलाल’ तक कह दिया.

ऐसे हुई भिड़ंत

इस टीवी चैनल के एक डिबेट में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष (Ashutosh) और भाजपा(BJP) के प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) शामिल हुए थे. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भाजपा प्रवक्ता कहते नजर आते हैं, ‘आप हां या ना में जवाब दें कि आप कांग्रेस के दलाल है या नहीं, बताइए?’

इस पर आशुतोष बुरी तरह से भड़क उठते हैं और चिल्ला-चिल्लाकर कहते हैं, ‘दलाल तो तुम हो, बेहूदे इंसान, दलाल तो तुम हो’. इस दौरान महिला एंकर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन आशुतोष नहीं रुकते हैं. वे कहते हैं, दलाली तुम जिंदगी भर करते रहे हो, अब तुम बीजेपी की दलाली कर रहे हो, गौरव भाटिया तुम दलाल हो, जिंदगी भर दलाली की है तुमने.’

जब मौलाना और आचार्य भिड़ गए थे

कुछ दिन पहले ही एक अन्य टीवी चैनल पर लाइव बहस के दौरान एक मौलाना और आचार्य आपस में भिड़ गए थे. दोनों के बीच मारपीट होने के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज भी हुई थी.

भगोड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक (Zakir Naik) की पाकिस्तान (Pakistan) यात्रा पर टीवी बहस के दौरान जब हिंदू (Hindu) और मुस्लिम (Muslim) पक्ष का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले आचार्य और मौलाना ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया था.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में आचार्य विक्रमादित्य (Acharya Vikramaditya) नाम के व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाया गया है, ‘हम लोगों को इंसान बनना सिखाते हैं, जानवर नहीं. व्यक्ति को बदत​मीजी नहीं करना चाहिए.’ इस बात के साथ ही आचार्य अपना आपा खो देते हैं और अपने बगल में खड़े पैनलिस्ट हाजिक खान (Haziq Khan) को थप्पड़ मारने की कोशिश करते हैं. इसके बाद ​हाजिक उन्हें एक घूसा जड़ देते हैं.

पहली बार ऐसा नहीं हुआ

यह पहली बार नहीं है कि न्यूज चैनल पर लाइव टीवी डिबेट के दौरान पैनलिस्टों के बीच हाथापाई हुई है. दरअसल, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे इस तरह की बहसों की जरूरत और डिबेट शो में पैनलिस्टों के चयन पर सवाल उठते रहे हैं.

बीते सितंबर महीने में टीवी बहस के दौरान पत्रकार और पूर्व राजनेता आशुतोष ने लेखक आनंद रंगनाथन के साथ बहस की और आरोप लगाया कि आनंद डिबेट के दौरान उनका अपमान करने की कोशिश कर रहे थे.

अक्टूबर 2023 में तेलंगाना में लाइव टीवी पर एक बहस उस समय हिंसक हो गई जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक केपी विवेकानंद बहस के दौरान भाजपा उम्मीदवार कुना श्रीशैलम गौड़ पर हमला कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

18 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

1 hour ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

1 hour ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

3 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

3 hours ago