Categories: नवीनतम

The Bengal Files Teaser Out: हम आजाद हैं, तो इतने बेबस क्यों?…‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर आउट, दिखी हर एक्टर की दमदार झलक

The Bengal Files Teaser Out: द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसी जबरदस्त फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) का टीज़र आखिरकार सामने आ गया है. यह फिल्म बंगाल में हुए भीषण नरसंहार और ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की सच्चाई को उजागर करती है. टीज़र में हर कलाकार का दमदार लुक और भावनात्मक गहराई देखने को मिली.

इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा, “प्रस्तुत है, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ के निर्माताओं की ओर से ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर. ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने व्यथित किया, तो ‘द दिल्ली फाइल्स’ आपको झकझोर देगी. 5 सितंबर को सिनेमाघरों में देखें.”

टीजर की शुरुआत में आवाज आती है, “मैं एक कश्मीरी पंडित हूं, इसीलिए यकीन के साथ कह सकता हूं कि बंगाल दूसरा कश्मीर बनता जा रहा है. क्यों आजादी के इतने सालों बाद भी हम उसी कम्युनल पॉलिटिक्स से लड़ रहे हैं? क्या हम आजाद हैं और हैं तो इतने बेबस क्यों? इस गंभीर सवाल के साथ फिल्म के हर एक किरदार को बखूबी पेश किया गया.

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर में दर्द, तड़प, विरोध, लड़ाई, हताशा के साथ हर एक चीज को फ्रेम में कैद किया गया. वहीं, कलाकारों की झलक भी दिखाई दी, जिसमें पल्लवी जोशी ‘मां भारती’ के किरदार में तो मिथुन चक्रवर्ती ‘मैडमैन’, बब्बू मान ‘शिवा पंडित’ और अनुपम खेर ‘गांधी’ जी के किरदार में दिखे.

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने 10 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि ‘बंगाल के नरसंहार’ पर बनी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का टाइटल अब बदल चुका है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है.

यहां देखें टीज़र

‘द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर’ पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर विवेक रंजन ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं.

बंगाल की त्रासदी और हिंदू नरसंहार पर बनी फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ अभिनेता अनुपम खेर, गोविंद नामदेव, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पालोमी घोष भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी के साथ हुआ फ्रॉड, करीबी शख्स ने ही दिया दगा; बोले- अब हमारे पास कुछ नहीं बचा 

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

41 seconds ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

28 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

31 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

40 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

54 minutes ago