नवीनतम

UP Madarsa Survey : गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की लिस्ट लंबी, 60 जिलों ने शासन को सौंपी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मदरसा सर्वे  का काम पूरा हो गया है. कुल 8496 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. अब तक 60 जिलों ने मदरसा सर्वे की रिपोर्ट शासन को सौंप दी है.  शेष 15 जिलों को 15 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

8496 मदरसे गैर-मान्यता प्राप्त

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि ‘अभी तक 60 जिलों से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सर्वे रिपोर्ट मिल गई है. इनमें 8496 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं’. मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शेष 15 जिलों की सर्वे निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराई जाए.

उन्होंने बताया कि ‘सभी जिलों से सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी निर्णय लिए जाएंगे. इस सर्वे का उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना और विकास की गति से जोड़ना है’.
गौरतलब है कि जिलाधिकारियों के माध्यम से शासन स्तर पर सर्वे रिपोर्ट प्राप्त किए जाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तय की गई है.

अधिकारियों की सराहना

उन्होंने निर्धारित समय में सर्वे संपन्न के लिए अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों की सराहना की. साथ ही निर्देश दिए कि यह विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि सर्वे कार्य का परिणाम सकारात्मक हो और इससे अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र अधिकाधिक लाभान्वित हों. उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और इनका भविष्य संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है.

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी

बैठक में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों का सर्वांगीण विकास ही हम सबका प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए.  बैठक में प्रभारी प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, विशेष सचिव आनंद कुमार, निदेशक जे. रीभा, रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह और  संयुक्त निदेशक एसएन पांडेय मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

30 seconds ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

5 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

14 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

19 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

35 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

37 minutes ago