नवीनतम

UP Politics: ओपी राजभर ने जिस ‘विभीषण’ को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा था, जानिए कौन है वो

सुभासपा पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर तंज कसा था कि पार्टी में कौन विभीषण है यह मुझे पता है. अब उस विभीषण का पता चल गया है.

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सपा के गढ़ मैनपुरी उपचुनाव की है. समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को पार्टी का किला बचाने के लिए मैदान में उतारा है,जबकि सत्ताधारी दल बीजेपी अभी भी इस हाई-प्रोफईल सीट के लिए प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर रही है. इन दोनों पार्टियों के अलावा ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी जोर आजमाइश कर रही है.

ओपी राजभर ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है और प्रचार में भी लग गए है. वो लगातार रैलियां और रोड शो कर रहै हैं. इस दौरान उनका एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है.  उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि,  “शिवपाल चाचा ने ही काम शुरू कर दिया है. जब परिवार आपस में लगता है तो रावण का नाश होता है. विभीषण को घर से निकाला गया तो रावण का सर्वनाश हो गया था.

ओपी राजभर अखिलेश यादव को निशाने पर लिया और शिवपाल यादव का दुख-दर्द बांटते हुए कहा कि, उनका दर्द सौ परसेंट जायज है. उन्होंने पार्टी बनाई थी, उसके इस ऊंचाई तक ले जाने में नेताजी के बाद दूसरे नंबर पर उनका किसी का योगदान है तो शिवपाल सिंह यादव हैं.”

उपचुनाव में हार पर भी ली सपा से चुटकी

ओम प्रकाश राजभर सपा से गठबंधन से तोड़ने के बाद से ही लगातार अखिलेश यादव के ऊपर हमले कर रहे हैं. उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी से अनदेखी पर भी कई मौको पर बयान दिया है. उन्होंने  उपचुनाव में सपा की हार पर चुटकी लेते हुए कहा, “यहां सत्ता पक्ष चाहेगा हम जीते और विपक्ष चाहेगा हम जीतें, ऐसे में दोनों के लिए नाक का सवाल तो है. देखने वाली बात है कि किसका नाक कट जाती है. ओपी राजभर ने सपा के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा की हार पर तंज कसते हुए कहा कि,आजमगढ़ भी सपा की पैतृक सीट थी और रामपुर भी थी. उनकी पूरे प्रदेश में तीन-चार बार सरकार भी रही है लेकिन सब चला गया. शिवपाल यादव की अपनी पार्टी है, वे चाहे तो खुद भी लड़ सकते हैं, कोई दिक्कत नहीं है.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

13 seconds ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

54 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago