देश

धर्म भ्रष्ट करने वाली जूस स्टॉल का खुलासा, गन्ने के जूस में खून सनी बर्फ मिलाकर पिला रहा था युवक

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.  जहां जिले के डीडीपुरम में गन्ने के जूस के स्टॉल पर रखे आइस बॉक्स में मांस मिलने के बाद हंगामा मच गया.  हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी की ओर से थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि लोगों को मांस के साथ आइस बॉक्स में रखी खून से सनी बर्फ डालकर जूस पिलाया जा रहा था. सबुत के तौर पर एक वीडियो भी सौंपा गया है. इस बात की जानकारी होने के बाद हंगामा होने लागा जिसके बाद जूस विक्रेता स्टॉल छोड़कर फरार हो गया.

वीर सावरकर नगर में रहने वाले हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी कमल राणा ने एफआईआर में  कहा है कि बुधवार शाम वह डीडीपुरम चौराहे पर गन्ने का जूस पीने गए थे. दुकान पर काम करने वालों ने मशीन से गन्ने का जूस निकालने के बाद आइस बॉक्स से बर्फ निकालकर उसमें डाली तो उनकी निगाह आइस बॉक्स रखी काली पॉलिथीन पर पड़ी. शक होने पर उन्होंने काली पॉलिथीन बाहर निकालकर दिखाने को कहा जिसके बाद स्टॉल चला रहे लोगों से उनकी नोंकझोंक हो गई.

काफी देर बहस करने के बाद उन्होंने पॉलिथीन  खुलवाया तो उसमें मांस निकला जिससे रिस रहा था. यही बर्फ डालकर लोगों को जूस पिलाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी जूस विक्रेता फुजैल फरार हो गया है. उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

17 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

58 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago