हरियाणा में पसरा मातम, गणेश प्रतिमा विसर्जन में 6 लोगों की डूबने से हुई मौत

चंडीगढ़– हरियाणा में दो जगहों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पहली घटना में महेंद्रगढ़ जिले के झगडोली गांव में मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रहे 20 में से 9 लोग नहर की तेज धारा की चपेट में आ गए। जबकि चार की मौत हो गई, अन्य लोगों को जिला प्रशासन ने बचा लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना में सोनीपत जिले से आ रही है जहां मूर्ति विर्सजन के दौरान 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई।जिससे पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

इन दोनों हादसों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि, “महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की मौत की खबर दिल दहला देने वाली है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतक परिवारों के साथ खड़े हैं। वही एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

36 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

38 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago