नवीनतम

नववर्ष पर शराब पीने के मामले में टॉप पर रहा यूपी, तीसरे नंबर पर रही दिल्ली

देशभर में लोगों ने बड़े धूमधाम से नववर्ष मनाया. कुछ लोगों ने नववर्ष पर भगवान की पूजा अर्चना की, तो कुछ लोगों ने जरूरतमंदों को दान किया. कुछ लोगों ने जमकर डीजे पार्टी की और खूब शराब गटकी. देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों ने नववर्ष पर करोड़ की शराब गटकी है.

नववर्ष पर शराब पीने का देशवासियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. नववर्ष पर सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 600 करोड़ रुपये की शराब बिकी है, दिल्ली-एनसीआर में 400 करोड़ की शराब बिकी है. दिल्ली ही नहीं विश्व के लोग भी नववर्ष पर हजारों करोड़ की शराब गटकी है.

शराब बिक्री का राज्यवार आंकड़ा

देश में शराब गटकने के मामले में लोगों ने एक नया माइलस्टोन हासिल किया है. इसके अलावा कर्नाटक में 308 करोड़ की शराब बिकी है, तेलंगाना में 402 करोड़ रुपये की शराब बिकी है, केरल में 108 करोड़ रुपये की शराब बिकी है. ऑनलाइन एप्स पर चकना के तौर पर आलू भुजिया, चिप्स और आइस क्यूब की सबसे ज्यादा बिक्री हुई हैं.

उत्तराखंड में भी खूब बिकी शराब

उत्तराखंड में भी नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया. यहां लगभग 15 करोड़ रुपये की शराब बिकी है. सबसे ज्यादा शराब देहरादून और नैनीताल जैसे टूरिस्ट प्लेस पर बिकी है. उत्तराखंड में एक दिन के लिए शराब बेचने के लिए कुल 600 बार लाइसेंस जारी किये गए थे, जिनमें 37 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की पेटियां बेची गईं हैं.

उत्तर प्रदेश ने भी शराब गटकने के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है. नववर्ष पर 600 करोड़ की शराब बिकी है. अकेले नोएडा में दो दिनों में 16 करोड़ की शराब नोएडा के लोग गटक ग‌ए है, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है.

विशाल तलवार

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago