उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 IAS अधिकारियों के तबादले, कई विभागों में बड़े बदलाव

योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 46 IAS अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया. उच्च स्तर पर कई प्रमुख अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं. इनमें गृह, वित्त, माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं.

संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का प्रभार

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह विभाग का कार्यभार वापस लेते हुए इसे एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को सौंपा गया है. चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व हटा लिया गया था. कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी जा सकती है. अब उन्हें मुख्यमंत्री, प्रोटोकॉल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

दीपक कुमार को वित्त और शिक्षा विभाग का प्रभार

दीपक कुमार से गृह विभाग का दायित्व वापस लेकर उन्हें वित्त, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा का प्रभार दिया गया है. इसके अलावा संस्थागत वित्त, वाह्य सहायतित परियोजनाएं और वित्त आयुक्त का प्रभार भी उन्हीं के पास रहेगा.

डॉ. हरिओम का बदला गया विभाग

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम को उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी के चलते हटाकर व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेज दिया गया है.

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

  • एल. वेंकटेश्वरलू को प्रमुख सचिव परिवहन से हटाकर समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, और छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का प्रभार दिया गया है.
  • राजेश कुमार प्रथम को प्रतीक्षारत से हटाकर प्रमुख सचिव होमगार्ड बनाया गया है.
  • बाबूलाल मीना से होमगार्ड का प्रभार वापस ले लिया गया है.
  • आलोक कुमार द्वितीय से हथकरघा, वस्त्र उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग और कौशल विकास का प्रभार हटाकर उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है.
  • नरेंद्र भूषण से पंचायती राज विभाग का प्रभार हटाकर उन्हें प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है.
  • वीना कुमारी मीना से आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है.

अन्य अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

  • माला श्रीवास्तव को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक से सचिव बनाया गया है.
  • प्रकाश बिंदु को लोक निर्माण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • भूपेंद्र एस. चौधरी को लोक निर्माण विभाग में सचिव बनाया गया है.
  • अनुज कुमार झा को स्थानीय निकाय निदेशक एवं स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) में स्थायी दायित्व दिया गया है.
  • डॉ. रूपेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  • वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह से सचिव गृह बनाया गया है.
  • अजीत कुमार को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से सचिव कृषि विभाग में नियुक्त किया गया है.
  • राजेश कुमार द्वितीय को खेल विभाग से हटाकर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है.

नए पदस्थापन के साथ कुछ अन्य बदलाव

  • डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा को संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयुक्त से अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है.
  • डॉ. अनिल कुमार को सूडा निदेशक के साथ नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • डॉ. हीरा लाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से स्टेट नोडल ऑफिसर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना नियुक्त किया गया है.
  • अनिल कुमार सिंह को सचिव गृह नियुक्त किया गया है.
  • अटल कुमार राय को सचिव पंचायती राज बनाया गया है.
  • नरेंद्र प्रसाद पांडेय को ग्राम्य विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • डॉ. चंद्र भूषण को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.
  • राम्य आर को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है.

यह फेरबदल प्रशासनिक सुगमता और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है.


इसे भी पढ़ें- 2025 @ Year of Reforms: सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करेगा रक्षा मंत्रालय


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

51 seconds ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

25 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

38 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago