अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कह दिया जिसे सुनकर बिफर गए केशव मौर्य?

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज एक ऐसा बयान दे दिया जिससे यूपी के राजनीतिक हलकों में खलबली मच गयी.खासकर समाजवादी कुनबे में मौर्य के जवाब से हलचल मच गयी.केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 111 में से लगभग 100 विधायक बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उस प्रस्ताव का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मौर्य 100 बीजेपी विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री बनाएगी.

मौर्य ने बेहद तल्ख लहजे में  कहा कि जब अखिलेश यादव अपने विधायकों को ही साथ नहीं रख पा रहे तो वह ऐसी टिप्पणी कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे मछली पानी से बाहर आने पर तड़पती है। समाजवादी पार्टी अपने अंत के करीब है।”

मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास प्रचंड बहुमत है और उसे किसी अन्य दल को तोड़ने की जरूरत नहीं है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और एक ओबीसी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश की टिप्पणी का तुरंत जवाब दिया और उन्हें अपनी ही पार्टी के सांसदों के बारे में चिंता करने की सलाह दी।

चौधरी ने कहा, “अखिलेश केशव मौर्य के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। वह मजबूती से हमारे साथ हैं और उनकी चिंता करने के बजाय, अखिलेश को अपने गठबंधन सहयोगियों, अपने परिवार, अपनी पार्टी और अपनी पार्टी के विधायकों के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए। जिनमें से कई हमारे संपर्क में हैं।”

2017 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। इस पर तंज कसते हुए सपा और अन्य विपक्षी दलों ने तब कहा था कि मौर्य ओबीसी समुदाय से हैं, इसलिए उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया।

–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

5 seconds ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

27 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

31 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

40 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

53 minutes ago