बाघों के शावकों की बिक्री के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने वाला गिरफ्तार

चेन्नई- तमिलनाडु की वन विभाग टीम ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल वन्यजीवों की अवैध बिक्री के लिए कर रहा था.इस बात की जानकारी तब मिली जब उसे सोशल मीडिया पर बाघों के शावकों की बिक्री के लिए विज्ञापन दिया.युवक की उम्र 24 साल है.वन विभाग की टीम उससे पूछताछ कर रही है. युवक पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर शावकों को 25 लाख रुपये में बेचने का एड कैंपेन चला रहा था.

सोशल मीडिया पर जब लोगों ने इस विज्ञापन को देखा तो उन्होंने अपराध नियंत्र ब्यूरो, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर और उनकी वेल्लेर वन विभाग की टीम को सूचना दी कि एक अज्ञात युवक कुछ लोगों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर बाघों के शावकों का विज्ञापन पोस्ट कर रहा है, जिसके बाद जिला वन अधिकारी प्रिंस कुमार के नेतृत्व में वेल्लोर वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर लिया.युवक से पूछताछ में ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या आरोपी के रिश्ते वन विभाग के किसी कर्मचारी से तो नहीं है और क्या ये काम किसी अफसर की मिलीभगत से तो नहीं चल रहा था.कहीं इस युवक के वन्यजीव तस्करों से तो संबंध नहीं हैं?

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार अरानी का निवासी पार्थिबन अपनी पत्नी के साथ वेल्लोर में रह रहा था. यही पर उसकी जान-पहचान पालतू जानवर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से हो गई. इसके बाद दोनों साथ मिलकर प्रदेश में पशु-पक्षी की प्रदर्शनियों में भाग लेने लगे. दोनों ने कई जानवरों के मालिकों से संपर्क करके उनसे पालतू जानवर खरीदे और इसे काफी अधिक रेट पर ऑनलाइन बेचा. इसके बाद इन दोनों आरोपी व्यक्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम शुरू कर दिया. जंहा ये लोग बाघ के शावकों की ब्रिकी के लिए विज्ञापन दे रहे थे.

 

-आईएएनएस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

10 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

15 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

17 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

30 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

38 minutes ago