कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में ऐसा क्या हो गया जिससे भड़क उठे संबित पात्रा

नई दिल्ली- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर जमकर सवाल उठा रही है. जिसे लेकर दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच वाक युद्ध छिड़ चुका है. कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में 150 दिनों के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है जिस पर कांग्रेस को बीजेपी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा रहा है. पहले बीजेपी ने राहुला गांधी के एक करोड़ के लग्जरी कंटेनर पर सवाल दागे जिसमें उनके सारे एशोआराम को बंदोबस्त किया गया है. उसके बाद उनकी 40 हजार की टी-शर्ट और ब्रांडेड जूतों पर बीजेपी ने जमकर चुटकी ली है.

वहीं कर्नाटक में राहुल गांधी ने जब विवादास्पद कैथलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की  तो मामला और तूल पकड़ गया.जॉर्ज पोनैया वहीं पादरी हैं जिन पर हिंदू धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है और उन्हें एक बार गिरफ्तार बी किया जा चुका है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से बात-चीत करते हुए कहा कि, ”कांग्रेस, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कई बार हिंदू धर्म के खिलाफ अशोभनीय बाते कही हैं, चाहे भगवान राम को नकारने का विषय हो या मां शक्ति का विषय हो राहुल गांधी को चुनाव के समय मंदिर-मंदिर जाना होता है और एक स्वांग रचना होता है.”

दूसरी ओर कांग्रेस ने आज भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन अपने ट्वीटर अकाउंट पर आरएसएस की आधी जली हुई पैंट की तस्वीर पोस्ट करके देश की राजनीति को और भी गर्म कर दिया है. आरएसएस की आधी जली हुई पैंट की तस्वीर के साथ कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा.. देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना.. कदम हर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे. इस ट्वीट का पलटवार करते हुए संबित पात्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेस की औऱ कांग्रेस द्वारा पोस्ट की गई आरएसएस की जली हुई पैंट की तस्वीर  को कैमरे में दिखाते हुए बोले कहा कि.. यह देखिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं, यह  भारत तोड़ो और आग लगाओ यात्रा है.

–भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

51 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago