झारखंड में ये क्या हो रहा है, स्कूल में घुसकर पिस्तौल लहराई,बंदूक की नोक पर छात्राओं को धमकाया

रांची– रांची के ओरमांझी स्थित एक हाईस्कूल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां  छात्राओं को जबरन दोस्ती स्वीकार करने के लिए पिस्तौल की नोक पर धमकाया गया और बात न मानने पर किडनैप करने की धमकी दे डाली जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन युवकों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है। ये सभी युवक मुस्लिम समुदाय के बताए जा रहें हैं। लड़कियों को धमकाने की घटना की खबर इलाके में फैली तो तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और पांच में से चार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

घटना पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन की बताई जा रही है। आरोप है कि ओरमांझी के सदमा स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट हाई स्कूल की चहारदीवारी लांघकर पांच युवक फिरदौस अंसारी, सोहैल अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, जमील अंसारी और तौफिक अंसारी स्कूल में घुस आये। उन्होंने स्कूल की छात्राओं पर दोस्ती और बातचीत करने का दबाव बनाया। युवकों के पास पिस्तौल थी, जिसे दिखाकर उन्होंने कहा कि अगर वो उनकी बात नहीं मानेंगी तो उन्हें किडनैप कर लिया जायेगा। कुछ शिक्षकों और छात्रों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध भी जताया, लेकिन युवकों ने उन्हें भी अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। स्कूल प्रबंधन को इस घटना की जानकारी दी गयी, लेकिन प्रबंधन की ओर से तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच घटना की खबर धीरे-धीरे इलाके में फैली तो स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में एक बैठक बुलाई जिसकेक बाद बड़ी सख्या में लोग जुटे।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस तरह की हरकत करने वाले युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया गया और इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं बताया जा रहा है कि सभी युवक ओरमांझी थाना क्षेत्र के मायापुर चंदरा गांव के रहने वाले हैं।इधर, इस घटना को लेकर बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार को सीधे निशाने पर लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश और सांसद आदित्य साहु ने सोमवार को स्कूल परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि पूरे राज्य में छात्राएं और लड़कियां लव जिहादियों के निशाने पर हैं। यह सरकार की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। एक के बाद एक कर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार नरम रुख अपना रही है।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 seconds ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

38 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago