नवीनतम

शादी में आधार कार्ड दिखाया तब मिला मेहमानों को खाना, जानिए क्या है पूरा मामला ?

अमरोहा, उत्तर प्रदेश -भारत में आधार कार्ड अब नागरिकों की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है. यह अब इतना जरुरी हो गया है कि, इसके बिना आपको खाना भी खाने को नहीं मिलेगा. जी चौंक गए ना आप. अरे रुकिए-रुकिए पहले पूरी खबर तो पढ़ लीजिए. दरअसल आधार कार्ड दिखाकर शादी में मेहमानों के खाना खाने का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शादी में पहुंचे मेहमानों को खाने का जायका लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना पड़ा

 

खाना खाने के लिए शादी में मेहमानों ने दिखाया आधार कार्ड

यह वीडियो उतर-प्रदेश के अमरोहा जिले के  गांव हसनपुर का है.  जहां शादी में मेहमानों को  खाने की अनुमति देने से पहले आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया. दरअल शादी में मेहमानों की संख्या अनुमान के हिसाब से बहुत ज्यादा हो गई. मेहमानों की भारी भीड़ को देखते हुए  दुल्हन के पिता और परिवार के लोगो को तुरंत एक आइडिया आया.  उन्होंने शादी में बुलाए गए असली मेहमानों की पहचान के लिए गेस्ट हाउस में एंट्री से पहले  मेहमानों से आधार कार्ड दिखाकर अंदर आने के लिए कहा. इसके बाद शादी में खाने का जायका लेने पहुंचे मेहमानों ने अपना-अपना आधार कार्ड निकालना शुरु किया. जिन बारातियों के पास आधार कार्ड था उन्होंने तो मजे से दावत उडाई और व्यंजनों का मनभर स्वाद लिया. लेकिन जिन मेहमानों के पास आधार कार्ड नहीं था वो गुस्से भरे चेहरे के साथ वापस अपने घर को लौट गए.

2 अलग-अलग बारात के बाराती उमड़े खाने की स्टॉल पर

 

बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को हसनपुर के एक ही मोहल्ले में दो अलग-अलग बारातेें आई थी. जब एक बैंक्वेट हॉल में खाने की स्टॉल शुरू हुई तो दोनों जगह के बारात में शामिल हुए बाराती एक ही गेस्ट हाउस में एक साथ इक्ठ्ठा हो गए और खाने पर टूट पड़े. जिसको देखकर लड़की के घर वालों को शक हुआ कि इतने मेहमान कहां से आ गए. दुल्हन के पिता ने तुरंत खाने को बंद करा दिया और मेहमानों से उनके आधार कार्ड दिखाने को कहा. जिस पर कुछ बारातियों ने तो कार्ड दिखाकर खाना खा लिया मगर कुछ वापस चलते बने.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago