देश

बांग्लादेश में महालया उत्सव देखने जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 की मौत, 30 लापता

ढाका – बांग्लादेश के पंचगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आयी है.  जहां कोराटोया नदी में दुर्गा पूजा से पहले एक मंदिर में महालय उत्सव देखने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक नाव के पलट जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार को दोपहर 1:30 बजे बोड़ा उपजिला के मरिया बाजार क्षेत्र के अवलिया घाट पर हुई.पुलिस ने रविवार शाम को आईएएनएस को बताया कि रविवार को मदिया घाट इलाके में हुई दुर्घटना के बाद कम से कम 30 अन्य लापता होने के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.

पीड़ितों में 12 महिलाएं, आठ बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं. मृतकों की पहचान एक साल के बच्चे उशोशी, तनुश्री और श्रेयशी, 14 साल की पॉली रानी, लक्ष्मी रानी (25), अमल चंद्र (35), शोभा रानी (27), दीपांकर (3) के रूप में हुई है. प्रियंत (3), खुकी रानी (35), प्रमिला रानी (55), तारा रानी (24), शोनेका रानी (60), फाल्गुनी रानी (55), प्रमिला रानी (70), धनो बाला (47), सुमित्रा रानी ( 57), सोफलत रानी (40), शिमला रानी (35) और हसन अली (52) के रूप में हुई है.

24 में से 16 के शव नदी से बरामद किए गए, जबकि आठ लोगों की अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद मौत हो गई.बोड़ा उपजिला निबार्ही के अधिकारी मोहम्मद सुलेमान अली ने आईएएनएस को बताया कि जिले के मारेया बाजार क्षेत्र के अवलिया घाट से बोरोशाशी यूनियन के पास बडेश्वरी मंदिर जाने के लिए लगभग 70-80 यात्री इंजन से चलने वाली एक नाव पर सवार हुए थे.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

4 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

21 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

25 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

30 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

37 minutes ago