क्या उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग कर दिया जाएगा,सरकार के भीतर से उठी मांग

देहरादून– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे लेकर बहुत नाराज हैं.आरोप है कि आयोग भर्ती प्रक्रिया में तमाम योग्य परीक्षार्थियों के करियर के साथ बेहूदा खिलवाड़ किया गया. इस मामले में खुद राज्य सरकार के मंत्री और सचिवालय के कर्मचारी शक के दायरे में हैं.

इन हालात में इस आयोग को भंग करने की मांग भी लगातार उठने लगी है। इससे पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आयोग को भंग करने की मांग कर चुके हैं तो अब इस मामले में एक नाम और जुड़ गया है, और वो नाम है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का.मतलब साफ है कि सरकार के भीतर से ही राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भंग करने की मांग उठने लगी है.इसका एक अर्थ ये है कि पूरे सिस्टम में भांग घुल चुकी है.दाल में काला नहीं,बल्कि पूरी दाल ही काली है.राज्य सरकार की इस मामले में बदनामी हो रही है.राज्य एसटीएफ इस घोटाले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर चुकी है जिसका नाम हुकुम सिंह रावत है जिसके तार कानपुर से जुड़े पाए जाते हैं.जांच भी तेज गति से जारी है.

अब मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सरकार को भंग कर देना चाहिए। उनके अनुसार जिस तरह का ट्रैक रिकॉर्ड इस आयोग का रहा है। लगातार गिऱफ्तारी हो रही हैं ऐसे में बहुत जरुरी हैं इसका भंग होना। और सरकार लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्तियां कराने जा रही हैं जिससे युवाओं को न्याय मिलेगा।असल में इस पूरे मामले में आंच राज्य सरकार पर आ रही है.राज्य के एक मंत्री अरविंद पांडे पर आरोप है कि खुद उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों की भर्तियां करवाई हैं.इसे लेकर राज्य सरकार भारी दबाव झेल रही है.जैसे-जैसे पर्तें खुलेंगी,कुछ और सफेदपोश इस फर्जीवाड़े में बेनकाब हो जाएंगे.

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

46 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

47 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago