महाराष्ट्र में 100 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़,आयकर विभाग ने लिया एक्शन

नई दिल्ली – महाराष्ट्र में आयकर विभाग ने 100 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है. बालू खनन, चीनी बनाने की फैक्ट्री, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल कॉलेज चलाने वाले दो समूहों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के दौरान 100 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला पकड़ में आया है.आयकर विभाग ने 25 अगस्त को छापा मारा था. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक तलाशी अभियान महाराष्ट्र के सोलापुर, उस्मानाबाद, नासिक और कोल्हापुर जिलों में फैले 20 से अधिक परिसरों में चलाया गया। तलाशी के दौरान, हार्ड कॉपी दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में कई बड़े सबूत मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया.

एक अधिकारी ने बताया कि इन सबूतों से समूह के कर चोरी के विभिन्न तौर-तरीकों का पता चलता है, जिसमें फर्जी खचरे की बुकिंग, अघोषित नकद बिक्री, अस्पष्टीकृत ऋण, क्रेडिट प्रविष्टियां शामिल हैं.

बालू खनन और चीनी की फैक्ट्री चलाने में लगे समूह के मामले में 15 करोड़ रुपये से अधिक की चीनी की बेहिसाब नकद बिक्री के सबूत मिले और जब्त किए गए.

कार्रवाई से पता चला कि समूह ने अपनी बहीखातों में फर्जी असुरक्षित ऋण के रूप में जो आय पेश की है. उसका कोई हिसाब किताब नहीं है. समूह के कई ऋणदाताओं, साथ ही समूह के प्रवर्तकों ने स्वीकार किया कि बिना हिसाब के 10 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी खाते में भेजी गई.एक कॉरपोरेट इकाई ने संपत्ति की बिक्री पर लगभग 43 करोड़ रुपये के पूंजीगत लाभ के साक्ष्य भी जब्त किए गए.

समूह की इस तरह की अघोषित आय का शुरूआती अनुमान 35 करोड़ रुपये है. अब तक, तलाशी कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है. इसके अलावा, 5 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला है. जिसे जब्त कर लिया गया है. अधिकारी ने  बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

 

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 minute ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago