लीगल

13 हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार ऋतिक बजाज को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

13 हजार करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार ऋतिक बजाज को तीस हजारी कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. स्पेशल जज वीरेंद्र सिंह ने दिल्ली पुलिस की मांग पर यह निर्देश दिया है. ऋतिक बजाज को 26 दिसंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने दुबई में.इसे गिरफ्तार किया था, इसके बाद 23 दिसंबर को दिल्ली लाया गया. इसपर इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप है. इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था. वही नारकोटिक्स ब्यूरो भी ऋतिक बजाज की तलाश कर रही थी. वह काफी समय से बैंकॉक में रह रहा था, उसके बाद वह दुबई भाग गया था. बजाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भी मामला दर्ज कर रखा है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी नई दिल्ली की मदद से उसकी जियोलोकेशन ट्रेस की गई. सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के आग्रह पर 9 अक्टूबर 2025 को इंटरपोल के जरिए ऋतिक बजाज के खिलाफ रेड कॉर्नर जारी कराया था. इसके बाद सीबीआई ने इंटरपोल के बैंकॉक और अबू धाबी स्थित नेशनल सेंट्रल ब्यूरों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा. जिसके बाद ऋतिक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. ऋतिक बजाज महज एक आम ड्रग पेडलर नहीं है बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर सक्रिय एक बेहद रसूखदार नार्को सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहा है.

बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

ऋतिक का नाम सबसे पहले साल 2024 में दिल्ली में पकड़ी गई कोकीन की सबसे बड़ी खेप के दौरान सामने आया था. अक्टूबर 2024 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर और रमेश नगर जैसे इलाकों में छापेमारी कर 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद की थी.

इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13000 करोड़ रुपए आंकी गई थी. 2025 में अदालत ने ऋतिक को भगोड़ा घोषित किया था. पुलिस ने बताया कि तस्करी में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:अशोक चक्र ‘स्थिर’ या ‘गतिशील’? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, अजय कुमार शर्मा ने किया नीति बनाने की मांग

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

22 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago