लीगल

Codeine Cough Syrup की तस्करी मामले में गिरफ्तारी पर रोक का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा, अब तक 128 FIR दर्ज हो चुकीं

Codeine Syrup Smuggling: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कोडीन कफ़ सिरप की तस्करी मामले में गिरफ्तारी पर रोक को लेकर दाखिल याचिकाओं पर गुरुवार को भी सुनवाई होगी. इस मामले में बुधवार को बहस पूरी नहीं हो सकी. इसे देखते हुए कोर्ट ने गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखने को कहा है. कोर्ट ने याचियों को मिली अंतरिम राहत का आदेश बढ़ा दिया है.

यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अचल सचदेव की खंडपीठ ने बस्ती की खुशबू गोयल सहित अन्य कई जिलों के आरोपियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया है. कोडीन कफ़ सिरप की तस्करी को लेकर पुलिस राज्य स्तरीय अभियान चला रही है. इसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए दर्जनों आरोपियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली है.

अब तक 128 प्राथमिकी दर्ज की गई

गाजियाबाद, बस्ती, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर सहित कई अन्य जिलों में अब तक 128 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. उनमें नामजद आरोपियों ने गिरफ्तारी पर रोक और प्राथमिकी रद्द करने के लिए याचिकाएं दाखिल की हैं.

एक्ट में परिवाद का प्रावधान

शुक्रवार को इस मामले में याचियों की ओर से बहस की गई थी. बुधवार को भी बहस जारी रही. याचियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता निपुन सिंह ने कहा कि यह मामला ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत आता है इसलिए इसमें प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकती. एक्ट में परिवाद का प्रावधान है लेकिन पुलिस बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर रही है.

मामला एनडीपीएस एक्ट का

राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी व अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम परितोष कुमार मालवीय ने कहा कि कफ़ सिरप में कोडीन फास्फेट नामक तत्व मिला है जिसका उपयोग सिर्फ नशे के लिए किया जा रहा है. इसलिए मामला एनडीपीएस एक्ट का है जिसके प्रावधानों का याचियों ने उल्लंघन किया और फर्जी फर्म बनकर सिर्फ कागज़ पर ट्रांजेक्शन दिखाया गया. वास्तव में कफ़ सिरप का इस्तेमाल चोरी छिपे नशे के लिए करने के लिए कई राज्यों में भेजा गया.

पुलिस की वर्दी पर कलंक: हापुड़ का दरोगा चला रहा था गैंग, प्रॉपर्टी डीलर से की वसूली, पोल खुलने पर 4 गिरफ्तार

विशाल तलवार

Recent Posts

‘प्रखर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के बुलंद स्वर थे बालासाहेब ठाकरे…’ पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने शिवसेना के संस्थापक…

4 seconds ago

महिला से चेन लूटकर भाग रहे थे बदमाश, लोनी में हो गया एनकाउंटर, एक बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग का आरोपी दीपक…

2 minutes ago

अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह का भावुक नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के तमाम शीर्ष नेताओं ने विश्व हिंदू परिषद…

8 minutes ago

गोंदिया के जंगल में महिला को गोद डाला, चाकू से किए कई वार; दोस्त के साथ शाम को घूमने गई थी

Gondia Murder Case: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बोंडराणी जंगल में मध्य प्रदेश की 35…

16 minutes ago

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

1 hour ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

1 hour ago