Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पुलिस की वर्दी पर कलंक: हापुड़ का दरोगा चला रहा था हनीट्रैप गैंग, प्रॉपर्टी डीलर से की वसूली, पोल खुलने पर 4 गिरफ्तार

Extortion Case in UP: हापुड़ का दरोगा नितिन वर्मा हनीट्रैप गैंग चला रहा था. अमरोहा में प्रॉपर्टी डीलर से सवा लाख वसूले. 4 गिरफ्तार, दरोगा फरार. पहले भी सस्पेंड हो चुका.

meerut crime news
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Honeytrap Gang in Amroha: उत्तर प्रदेश में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है. हापुड़ जिले के सिंभावली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नितिन कुमार वर्मा पर आरोप है कि वह हिस्ट्रीशीटर बदमाशों और एक महिला के साथ मिलकर हनीट्रैप गैंग चला रहा था. इस गैंग का तरीका था कि किसी व्यक्ति को फंसाकर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाना और फिर पैसे वसूलना. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी दरोगा नितिन अभी फरार है.

प्रॉपर्टी डीलर को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया

ताजा मामला अमरोहा जिले का है. गजरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर नईम को गैंग ने प्लॉट देखने के बहाने बुलाया. वहां ले जाकर उसे अगवा कर लिया गया. गैंग की महिला सदस्य कौसर जहां से उसका सामना कराया गया और झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया. फिर उसे बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की मांग की गई. नईम के पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए सवा लाख रुपये लेकर उसे धमकी देकर छोड़ दिया गया.

चार आरोपी गिरफ्तार, दरोगा की तलाश जारी

पीड़ित नईम की शिकायत पर अमरोहा पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर खालिद (रझेड़ा गांव), पीआरडी जवान लाखन (देहरा रायपुर), हिस्ट्रीशीटर दीपक (गजरौला) और महिला कौसर जहां को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी हापुड़ और अमरोहा के रहने वाले हैं. मुख्य आरोपी एसआई नितिन वर्मा और उसका साथी नवीन वर्मा अभी फरार हैं. पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

दरोगा पहले भी हो चुका है सस्पेंड

यह पहली बार नहीं है जब नितिन वर्मा पर ऐसे आरोप लगे हैं. पिछले साल हापुड़ की सिटी कोतवाली में तैनाती के दौरान गोलीकांड के आरोपियों से सांठगांठ के मामले में उसे सस्पेंड किया गया था. उस समय भी केस दर्ज नहीं हुआ था. अब हापुड़ पुलिस ने उसे फिर से सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच शुरू की है. अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि दरोगा का व्यवहार निंदनीय है.

पुलिस की वर्दी की साख पर सवाल

ऐसे मामले पुलिस की छवि को खराब करते हैं. लोग मुश्किल में पुलिस पर भरोसा करते हैं, लेकिन जब पुलिसकर्मी ही अपराध में शामिल हों तो भरोसा टूटता है. अमरोहा पुलिस का कहना है कि गैंग के खिलाफ और भी मामले सामने आ सकते हैं. जांच जारी है.

बोंडी आतंकी हमले का भारत कनेक्शन! हैदराबाद के घर पर लगा ताला; जानें क्या है पूरा सच



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital