लीगल

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट में 30 अक्टूबर को सुनवाई

मोकामा से विधायक अनंत सिंह की आने वाले समय मे मुश्किलें बढ़ सकती है. दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है. याचिकाकर्ता और दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि पटना हाई कोर्ट ने अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया.

राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर अनंत सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ दर्ज हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमें की जानकारी दी है. हलफनामे में कहा गया है कि दुलारचंद यादव हत्याकांड की पुलिस जांच में अनंत सिंह और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए है.

जेल में रहते हुए अनंत सिंह ने जीता था विधानसभा चुनाव

इसमें जांच के दौरान एसडीपीओ और एसपी स्तर पर की गई निगरानी का भी उल्लेख किया गया है. साथ ही, जनवरी 2026 में अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने की जानकारी दी गई है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को गिरफ्तार के जेल भेज दिया गया था. हालांकि जेल में रहते हुए भी उन्होंने विधानसभा का चुनाव में जीत दर्ज की थी. मार्च 2026 में पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए थे.

यह मामला साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान का है.उस समय मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अनंत सिंह का आरोप लगे थे और बाद में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था.

घटना के दिन दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में मोकामा टाल इलाके में प्रचार कर रहे थे. इसी दौरान उनका सामना अनंत सिंह के काफिले से हुआ था. दुलारचंद अपने इलाके के दबंग माने जाते थे.

ये भी पढ़ें: डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

10 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

25 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

59 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

2 hours ago